Oppo F7 के जुडी 13 बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo का नया सेल्फी-एक्सपर्ट स्मार्टफोन F7 में 25MP का AI स्मार्ट फ्रंट कैमरा, एक पावरफुल चिपसेट, एक आधुनिक Notch-स्क्रीन और बेहतर बैकअप वाली बैटरी दी गयी है। यहाँ पर आपको काफी आकर्षक फीचर दिए गये है जो आपको फोन को चलाने पर काफी पसंद आएँगी। (Read in English)

आंतरिक रूप से Oppo F7 में एंड्राइड ओरियो आधारित Color ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो काफी कुछ iOS से प्रेरित होने के साथ-साथ बेहतरीन फीचर से लेस्स है। यहाँ पर फोन में उपलब्ध फीचर की संख्या काफी अधिक है जिसकी वजह से हम आपके लिए यहाँ पर कुछ बेहद आकर्षक फीचर के साथ कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स भी लाये है।

तो चलिए नज़र डालते है कुछ नयी टिप्स और ट्रिक्स पर:

1. बैटरी परसेंटेज दिखाना

3400mAh बैटरी आपको काफी संतोषजनक बैकअप प्रदान करती है। मूल रूप से फोन में ग्राफिकल इंडिकेटर दिया गया है लेकिन हम जानते है की परसेंटेज का दिखना काफी सहायक रहता है। तो अगर आप अपने Oppo F7 में बैटरी परसेंटेज को दिखाना चाहते है तो सबसे पहले जाये सेटिंग्स >> नोटिफिकेशन और स्टेटस बार >> बैटरी परसेंटेज को ऑन कर दे।

इसके अलावा आपको यह विकल्प सेटिंग्स >> बैटरी के द्वारा भी प्राप्त हो सकता है.

2. जेस्चर नेविगेशन

अधिकतर 19:9 स्क्रीन रेश्यो या फुल-व्यू डिस्प्ले युक्त फ़ोनों की ही तरह, Oppo F7 में भी आपको नेविगेशन बार को जेस्चर से बदलने का विकल्प दिया गया है। यहाँ पर Color OS की खासियत है की फोन में आपको नेविगेशन जेस्चर के मध्य अलग-अलग विकल्प चुनने की सुविधा दी गयी है।

इसके लिए सबसे पहले जाये सेटिंग >> “Smart and Convenient >> नेविगेशन बटन । यहाँ पर स्वाइप अप जेस्चर को चुने और किसी एक पैटर्न विकल्प को चुने।

3. Kids Mode

Oppo F7 में आपको एप्लीकेशन और डाटा एक्सेस पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक रेस्ट्रिक्ट मोड दिया गया है। फोन में दिया गये किड्स मोड के द्वारा आप किसी भी एप्लीकेशन के यूज़ करने की सीमा तथा बच्चों के लिए कुछ एप्लीकेशन पर रोक लगाने की सुविधा मिलती है।

सबसे पहले जाये सेटिंग्स पर >> सिक्यूरिटी और टैप करे किड्स स्पेस पर।

4. Oppo F7 का प्राइवेट स्पेस

आपको डिवाइस में प्राइवेट स्पेस की सुविधा भी दी गयी है जिसके लिए जाना होगा सबसे पहले सेटिंग्स >> सिक्यूरिटी। यह एक प्राइवेट स्पेस है जो आपके द्वारा तय किये गये पास-कोड,फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक द्वारा ओपन होता है। आप प्राइवेट स्पेस के लिए होम स्क्रीन शॉर्टकट भी बना सकते है। इसके अलावा आप एप्लीकेशन पर लॉन्ग-प्रेस करके भी प्राइवेट स्पेस को एक्सेस कर सकते है। उदाहरण के लिए, आप फोटो एप्प में ‘एलबम्स’ पर लॉन्ग प्रेस करके सीधे प्राइवेट स्पेस की फोटो एप्प में जा सकते है।

5. हर एप्लीकेशन के लिए अलग बैटरी ऑप्टिमाइजेशन

Oppo F7 में दिया गया रिसोर्स मैनेजमेंट काफी आसरदार है। इसमें आपको एप्लीकेशन के अलग से बैटरी ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा दी गयी है। अगर आपको लगता है की कोई एप्प आपकी बैटरी को जल्दी खत्म कर रही है तो आप उस एप्लीकेशन के बैकग्राउंड एक्सेस पर रोक लगा सकते है। दूसरी तरफ आप किसी एप्लीकेशन को बैकग्राउंड में एक्टिव रहने की परमिशन भी दे सकते है।

सबसे पहले जाये सेटिंग्स पर >> बैटरी >> एनर्जी सवेर। उसके आप उस एप्प पर क्लिक करे जिसको आप ऑप्टिमाइज़ करना चाहते है।

6. डिस्प्ले कलर टेम्परेचर और फॉन्ट साइज़ में बदलाव

Oppo F7 में दिया गया वाइट-बैलेंस काफी हद तक न्यूट्रल है लेकिन आप इसके बाद भी इसको और भी ट्यून कर सकते है। सबसे पहले जाये सेटिंग्स पर >> डिस्प्ले। यहाँ आपको कलर टेम्परेचर एडजस्ट करने का विकल्प मिलेगा और हम यहाँ आपको टेम्परेचर को थोडा “वार्म” साइड रखने का सुझाव देते है क्योकि यह आँखों के लिए अच्छा होता है।

इसी मेनू के माध्यम से आप फॉन्ट साइज़ में भी बदलाव कर सकते है।

7. स्मार्ट असिस्टेंट

होम-स्क्रीन के सबसे बाई तरफ आपको स्मार्ट असिस्टेंट मिलेगा जो काफी अच्छे तरीके से आपके द्वारा ज्यादा उपयोग होने वाली एप्लीकेशन को दिखाता है।

आप यहाँ पर खुद भी एप्लीकेशन और कॉन्टेक्ट्स को जोड़ सकते है तथा उसको सबसे ऊपर भी लिस्ट कर सकते है। यह जरुरत के समय किसी एप्लीकेशन को सर्च करने से ज्यादा आसान तरीका है।

8. होम स्क्रीन पर आइकन की जगह बदलना

Oppo F7 में कोई एप्प ड्रावर नहीं दिया गया है उसकी जगह सभी एप्लीकेशन होम स्क्रीन पर ही दिखाई देती है. वैसे तो यह आइकन खुद ही अपनी जगह ले लेते है तथा ऊपर से नीचे के क्रम में व्यवस्थित हो जाते है लेकिन आप खुद भी इनकी जगह में बदलाव कर सकते है।

अगर आप कुछ आइकन को डॉक के पास रखना चाहते है तो आपको जाना होगा सबसे पहले सेटिंग्स पर >> होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन मैगज़ीन पर जाये और ऑटो फिल आइकन को ऑफ कर दे।

9. क्विक सेटिंग्स कस्टमाइज

Oppo F7 में दी गयी क्विक सेटिंग पैनल में थोडा कमी सी कमी लगती है। क्विक सेटिंग में आपको उन फीचर को ऊपर रखने की सुविधा भी देता है।

इसके लिए आपको क्विक सेटिंग को नीचे की तरफ स्क्रॉल करना होगा और सेटिंग व्हील के पास बने आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको टाइल्स को अपनी सुविधा के अनुसार व्यवस्थित करने की सुविधा देगा।

10. VIP कॉन्टेक्ट्स

आप अपनी कॉन्टेक्ट्स लिस्ट में से कुछ कांटेक्ट को VIP कांटेक्ट चिन्हित कर सकते है। VIP कॉन्टेक्ट्स के द्वारा किसी भी इनकमिंग कॉल पर आपका फोन साइलेंट होने पर भी रिंग बजाएगा। जिस से आप अपने इम्पोर्टेन्ट कांटेक्ट की कॉल को कभी मिस नहीं करेंगे।

11. स्पिल्ट स्क्रीन

Oppo F7 में स्पिल्ट स्क्रीन की सुविधा दी गयी है जिससे आप अपने फोन स्क्रीन को 2 भागो में बाँट सकते है तथा एक साथ 2 एप्लीकेशन यूज़ कर सकते है।

इसके लिए जाये सबसे पहले सेटिंग्स पर >> स्पिल्ट स्क्रीन जाएँ।

12. लॉन्ग- स्क्रीनशॉट

Oppo F7 में लॉन्ग-स्क्रीनशॉट लेने के लिए आपको सिर्फ अपनी 3 उंगलियों को नीचे की तरफ स्वाइप करना होगा या वॉल्यूम डाउन और पॉवर बटन को एक साथ दबाना होगा।

इसके बाद लिए गये स्क्रीनशॉट के नीचे टैप करे और वहाँ पर लॉन्ग स्क्रीनशॉट विकल्प को चुने तथा नीचे की तरफ स्क्रॉल करे जहाँ तक आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते है।

13. ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE

Oppo F7 इस चुंनिंदा फ़ोनों में से है जिनमे आपको ड्यूल 4G VoLTE की सुविधा दी गयी है। आप फोन में एक साथ 2 जिओ सिम यूज़ कर सकते है या एक जिओ सिम कालिंग के लिए तथा दूसरा कोई सिम डाटा यूज़ के लिए और तब भी दोनों सिम कार्ड एक साथ एक्टिव रहेंगे।

Oppo F7 के जुडी 13 बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स और फीचर

यह Oppo F7 से जुडी कुछ बेहतरीन ट्रिप्स एंड ट्रिक्स बताई गयी है जो आपको काफी फायदा देंगी। Color OS में आपको डायलर, मेसेज, कैमरा आदि के लिए सभी सेटिंग्स दी गयी है। इनको एक्सेस करने के लिए आप अपनी सेटिंग्स मेनू को नीचे की तरफ स्क्रॉल कर सकते है।

Related Articles

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageVivo V9 Pro से जुडी कुछ ख़ास टिप्स एंड ट्रिक्स जो आपको आएँगी पसंद

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजारों से जुडी अपनी रणनीति में काफी बदलाव किये है। अपने सबसे अलग क्रिएटिव स्मार्टफोन Vivo Nex और Vivo X21 के माध्यम से अपने आपको एक लोकप्रिय और इनोवेटिव ब्रांड बनाने के अलावा Vivo हमेशा ही एक बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ अपनी डिवाइस को लांच करने के …

ImageOnePlus 7 Pro से जुडी 20 से भी ज्यादा बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स

OnePlus हमेशा से ही फ्लैगशिप किलर डिवाइस के तौर पर मर्केट में पेश किया जाता रहा है और जो एक चीज इसको सबसे लोकप्रिय ब्रांड साबित करने में काफी मायने रखती है वो इसका सॉफ्टवेयर Oxygen OS है। इस सॉफ्टवेयर में आपको हमेशा से ही लगभग स्टॉक एक्सपीरियंस के साथ सभी बेसिक फीचर और कुछ …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products