बिना Youtube Premium सब्सक्रिप्शन के भी देख सकते हैं ऐड-फ्री वीडियो, लेकिन कंपनी के खेला एक दाँव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म के YouTube के सब्सक्राइबर बढ़ाने की हर कोशिश कर रहा है। इसी के चलते फिर एक बार कंपनी YouTube Premium तक ग्राहकों को लाने में लगी है। हमने हाल ही में इससे सम्बंधित एक पेज YouTube के हेल्प सेक्शन में देखा है, जिसके अनुसार YouTube Premium यूज़र्स अब नॉन-प्रीमियम यूज़र्स के साथ हर महीने 10 ऐड फ्री वीडियो शेयर कर सकते हैं। इस तरह से जिनके पास YouTube Premium सब्सक्रिप्शन नहीं है, वो भी हर महीने 10 ऐड-फ्री वीडियो देख पाएंगे।

अब आप ये सोचिये कि कंपनी आखिर ऐसा क्यों करेगी ? दरअसल, ये योजना जिनके पास Youtube प्रीमियम नहीं है, उनके इसका अनुभव मुफ्त में देने के लिए है, ताकि लोग इसके अनुभव से आकर्षित हों और सब्सक्रिप्शन लेने पर विचार करें।

ये पढ़ें: BHIM 3.0 लॉन्च: अब दोस्तों संग बिल बाँटना हो या परिवार के सभी सदस्यों का खर्चा और बजट एक ही जगह मैनेज करना, ये नए फीचर करेंगे सारा काम

क्या सभी Youtube Premium यूज़र्स ऐसा कर सकते हैं ?

देखिये, फिलहाल ये फीचर अपने टेस्टिंग चरण में है, जिसके चलते अभी अर्जेंटीना, ब्राज़ील, मेक्सिको, यू. के., टर्की और कनाडा के कुछ सीमित Youtube Premium उपभोक्ता ही इसका इस्तेमाल कर पा रहे हैं। अगर आप इन क्षेत्रों में हैं, तो आप इस फीचर का अनुभव कर सकते हैं। धीरे धीरे ये अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा।

आप YouTube Premium सदस्य हैं और जानना चाहते हैं कि आप इस फीचर कस उपयोग कर सकते हैं या नहीं, तो आप Youtube पर वीडियो चलाकर, नीचे Share बटन पर क्लिक करें, अब आपको यहां Share ad-free विकल्प दिखेगा, उसके चुनें और आगे किसी ऐप द्वारा या URL कॉपी करके आप शेयर कर पाएंगे।

इसके बाद जिस नॉन प्रीमियम यूज़र के साथ आप इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, वो जैसे ही आपके भेजे लिंक पर क्लिक करेगा, वो ये वीडियो बिना विज्ञापनों या ऐड्स के देख पायेगा। अच्छी बात ये है कि शेयर की गयी वीडियो को वो व्यक्ति 10 बार देख सकता है। या फिर Youtube premium उपयोगकर्ता महीने में कई लोगों को एक साथ भी ये वीडियो भेज सकते हैं , क्योंकि उनके पास 10 ऐड फ्री वीडियो भेजने का विकल्प है।

लेकिन ये ध्यान रहे कि म्युज़िक कंटेंट, Youtube ओरिजिनल, शॉर्ट्स और फिल्मों को नॉन प्रीमियम यूज़र आप बिना विज्ञापन नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा लगभग सभी Youtube वीडियो इस फीचर के अंतर्गत आती हैं।

ये पढ़ें: How to watch IPL 2025 Free – JioHotstar पर IPL cricket match फ्री में कैसे देखें

आपके वीडियो लिंक गलती से भी व्यर्थ न जाएँ, इसीलिए कंपनी ने ये भी सुनिश्चित किया है कि अगर आप गलती से किसी ऐसे व्यक्ति के साथ कोई लिंक शेयर करते हैं जो पहले से ही YouTube प्रीमियम सब्सक्राइबर है, तो आपका भेजा लिंक 10 विज्ञापन-मुक्त (ऐड फ्री) वीडियो में गिना ही नहीं जाएगा।

जिस व्यक्ति को आपने वीडियो भेजा है, जब तक वो उसे 10 बार नहीं देख लेता, तब तक उसके पास ये विकल्प है कि उस लिंक के शेयर करने के 30 दिनों तक वो उस वीडियो को बिना विज्ञापन के देख सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.