BHIM 3.0 लॉन्च: अब दोस्तों संग बिल बाँटना हो या परिवार के सभी सदस्यों का खर्चा और बजट एक ही जगह मैनेज करना, ये नए फीचर करेंगे सारा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय जनता के लिए डिजिटल भुगतान को सरल और सुलभ बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM (भारत इंटरफेस फॉर मनी) ऐप का नया वर्ज़न BHIM 3.0 लॉन्च किया है। ये वर्ज़न यूज़र्स के लिए कई तरीकों से बेहतर होगा। इस नए वर्ज़न के साथ उपयोगकर्ताओं को खर्चों की निगरानी, उसे मैनेज और दोस्तों के साथ खर्चे बाँटने में मदद करने के लिए कई नई सुविधाएँ मिलती हैं।

ये पढ़ें: राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करें? अभी जान लें, वरना नहीं ले पाएंगे कई योजनाओं का लाभ

दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे अपने खर्चे

इस नए BHIM 3.0 वर्ज़न के साथ अपने दोस्तों और परिवार या सहयोगियों के साथ खर्चों को एक बराबर बाँट सकते हैं, जैसे रेस्टोरेंट के खाने का बिल या किराया। इस सुविधा के साथ ग्रुप के खर्चों को आपको बैठकर कैलकुलेट नहीं करना पड़ेगा। Split Expenses फीचर के साथ ये ऐप आपका ये काम अपने आप कर देगी।

इसके अलावा यूज़र के लिए अपने हर महीने के खर्चों को ट्रैक करना और मॉनिटर करना भी आसान होगा। Spend Analytics फीचर के साथ एप अपने आप ही आपके खर्चों को अलग अलग केटेगरी में कर देती है, जिससे आपके लिए बजट बनाना या उसे मैनेज करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, बिल भुगतान रिमाइंडर जैसी सुविधाएँ भी इसमें शामिल की गई हैं।

BHIM 3.0

Family मोड के साथ ट्रैक कर सकेंगे पूरे घर का खर्चा

इसमें आपको एक Family mode भी मिलता है, जिसके द्वारा परिवार के सदस्यों को इस ऐप से और अपने अकाउंट से जोड़कर आप सभी सदस्यों के खर्चों को देख परख सकते हैं और परिवार के अन्य सदस्यों को पेमेंट्स असाइन कर सकते हैं। इससे आप सभी घर के लोगों द्वारा किये गए खर्चों को यही एक जगह पर देख सकते हैं, जिससे महीने का बजट बनाना और उसके अनुसार चलना आसान होता है।

इसके अलावा इसमें व्यापारियों के लिए, BHIM Vega नाम ही सर्विस भी है, ये एक इन-ऐप पेमेंट सर्विस है, जो भुगतान को सरल और सुरक्षित बनाती है, जिससे व्यापारियों को अपने ग्राहकों से भुगतान प्राप्त करने में आसानी होती है।

ये पढ़ें: सरकारी नौकरी ढूंढने वालों को चेतावनी, ये वेबसाइट बना सकती है ठगी का शिकार

BHIM 3.0 का इंटरफ़ेस आसान है और अब ये 15 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश के अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल अपनी पसंदीदा भाषा में कर सकते हैं। इसके अलावा NPCI के अनुसार, BHIM 3.0 को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि ये धीमे या अस्थिर इंटरनेट कनेक्शन के साथ भी प्रभावी ढंग से काम कर पाए, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

भारत में BHIM 3.0 वर्ज़न को चरणों में रोलआउट किया जायेगा और अप्रैल के अंत तक ये सभी के लिए उपलब्ध होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Discuss

Be the first to leave a comment.