सरकारी नौकरी ढूंढने वालों को चेतावनी, ये वेबसाइट बना सकती है ठगी का शिकार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सरकारी नौकरी वेबसाइट स्कैम: भारत में ऐसे कई युवा हैं, जो सरकारी नौकरी का सपना लेकर जोरो शोरों से तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि आज के समय में सरकारी नौकरी होना, पूरे जीवन को सुधार देता है, लेकिन जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में इंटरनेट पर अलग अलग वेबसाइट को खोजते रहते हैं, उनके लिए एक चेतावनी जाहिर की गई है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

दरअसल, इंटरनेट पर ऐसी कई फर्जी वेबसाइट भी उपलब्ध है, जो आपको ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकती है। आगे इस सरकारी नौकरी वेबसाइट स्कैम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: iQOO Z10 कीमत आयी सामने, 21,000 की शुरुआती कीमत पर iQOO Z10x के साथ होगा लॉन्च

सरकारी नौकरी वेबसाइट स्कैम का सच आया सामने

इससे संबंधित जानकारी PIB Fact Check द्वारा साझा की गई है, जिसके अनुसार इंटरनेट पर कई ऐसी फर्जी वेबसाइट हैं, जो शिक्षा मंत्रालय की योजनाओं के नाम पर बनाई गई है। इनमें www.sarvashiksha.online, https://samagra.shikshaabhiyan.co.in, और https://shikshaabhiyan.org.in जैसी वेबसाईट्स भी शामिल हैं।

इन वेबसाइट को इस तरह से बनाया गया है, और इनका नाम ऐसा रखने के पीछे का कारण डिजिटल अपराधियों द्वारा लोगों को ये यकीन दिलाना है, कि ये वेबसाइट असली और भरोसेमंद है।

फर्जी वेबसाइट के माध्यम से ऐसे होती है ठगी

ये ऑनलाइन ठग इस तरह की फर्जी वेबसाइट बनाते हैं, और इसे सर्च इंजन पर रैंक करवाते हैं या सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी वेबसाइट्स पर ट्रैफिक लेकर आते हैं। जो लोग इनकी वेबसाइट को विजित करते हैं, उन्हें ये भरोसा दिलाया जाता है, के ये एक सही वेबसाइट है।

इसके बाद लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से पैसों की डिमांड की जाती है। जो लोग इनकी बातों में आ जाते हैं, और नौकरी के लालच में उन्हें पैसे दे देते हैं।

ये पढ़ें: नए UPI नियम 2025 1 अप्रैल से लागू, ये नहीं किया तो UPI का उपयोग नहीं कर पाएंगे यूजर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo लॉन्च, 7000mAh बैटरी और धूप में भी चमकने वाली स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : पिछले हफ्ते लॉन्च डेट पक्की करने के बाद Motorola ने 24 नवंबर को भारत में Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको तेज़ धूप में भी साफ दिखने वाली कर्व्ड स्क्रीन और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। लेकिन करीब ₹41,000 की कीमत इसे कंपनी के ही Edge 70 Fusion …

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

ImageBhai Dooj Wishes in Hindi 2026: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj Wishes in Hindi 2026- दिवाली के पांच दिनों का आखिरी त्योहार, भाई दूज, इस साल 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई को घर बुलाकर उसके माथे पर टीका लगाती है, आरती उतारती है और अपने हाथ से खाना खिलाती है, वहीँ भाई बदले में उसे तोहफा देता है। तिलक …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.