राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करें? अभी जान लें, वरना नहीं ले पाएंगे कई योजनाओं का लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं किया है, इसके लिए राशन कार्ड ई-केवाईसी की आवश्यकता होती है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपको बता दें, कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपका राशन कार्ड आधार से लिंक होना आवश्यक है, नहीं तो आप इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। दिल्ली सरकार ने सभी के लिए 31 मार्च तक राशन कार्ड आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। आगे राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: सरकारी नौकरी ढूंढने वालों को चेतावनी, ये वेबसाइट बना सकती है ठगी का शिकार

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • इसके लिए आपको आधार कार्ड और उससे लिंक चालू मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
  • यदि राशन कार्ड की दुकान पर जाते हैं, तो आधार के साथ अपना राशन कार्ड भी ले जाएं।

राशन कार्ड ई-केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले Android फोन में Play Store खोलें, और Mera eKYC ऐप और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें। यदि आपके पास iOS फोन है, तो आप App Store से भी इन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब ऐप को ओपन करें, और लोकेशन, कैमरा जैसे सभी एक्सेस की अनुमति दें।
  • यहां लॉकेशन पर अपना राज्य चुनें, और “VERIFY LOCATION” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार नंबर दर्ज करने का ऑप्शन आएगा। यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें, और “Generate OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से लिंक नंबर पर जो OTP आयेगा, उसे यहां दर्ज करें, और कैप्चा को भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर लाभार्थी की जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी। यहां “Face eKYC” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब दिए गए बॉक्स पर टिक करने के बाद “Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर कैमरा खुलेगा, और एक गोला नजर आएगा, इसमें आपका पूरा चेहरा आना चाहिए उसके बाद क्लिक करें, और ई केवाईसी को पूरा करें।

राशन कार्ड ई-केवाईसी ऑफलाइन कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पंजीकृत राशन की दुकान पर जाना होगा।
  • इसके बाद डीलर/दुकान मालिक से ई-POS सिस्टम के माध्यम से ई-केवाईसी की बात करें।
  • अब आपको अपनी बायोमेट्रिक जानकारी देना होगी। इसमें फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन जैसी चीजें शामिल हैं।
  • इतना होने के बाद आपकी राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ गया होगा, कि राशन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करें?, हालांकि इस लेख में हमनें एंड्रॉयड फोन के माध्यम से राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया बताई है। यदि आपके पास iOS फोन है, तो आप समान तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: iQOO Z10 कीमत आयी सामने, 21,000 की शुरुआती कीमत पर iQOO Z10x के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Rise भारत में लॉन्च, 22 भाषाओं वाला AI और पहले दिन 10 हज़ार से कम कीमत

एक नज़र में : HMD ने भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है, और इसमें कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर 22 भारतीय भाषाओं वाले AI पर दिया है। इसमें आपको 6.52-इंच की स्क्रीन और 5000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि इसका Unisoc SC9863A प्रोसेसर नवंबर 2018 में आया था, और …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImagePUC के नियम बदले! नई गाड़ी का सर्टिफिकेट अब 3 साल चलेगा, पर पुरानी गाड़ी वाले पहले ये जान लें

एक नज़र में : 6 साल तक पुरानी BS6 कार, बाइक या स्कूटर के लिए अब आपको हर साल PUC बनवाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC के नए नियम (PUC New Rules) लागू कर दिए हैं। इन गाड़ियों का PUC अब 1 साल की जगह 3 साल चलेगा। लेकिन BS4 …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products