Xiaomi Redmi 6 Pro तथा Mi Pad 4 हुए किफायती कीमत और बड़ी बैटरी के साथ लांच ; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी इस साल की शुरुआत से ही काफी बेहतर स्मार्टफोन लांच करने के साथ ही के लोकप्रिय ब्रांड साबित हो रहा है। हाल ही में लांच किये गये Redmi 6, और Redmi 6A को लांच करने के बाद आज कंपनी ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro को काफी प्रीमियम फीचर के साथ लांच कर दिया है। कंपनी ने चीन में इस डिवाइस को Mi Pad 4 के साथ लांच किया है।

Redmi 6 Pro के मुख्य आकर्षण:

  • नौच-डिस्प्ले
  • स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर
  • 4,000mAh बैटरी
  • फिंगरप्रिंट सेंसर

यह भी पढ़िए: Amazon Prime मेम्बरशिप लेना हुआ और आसान; 129 रुपए में उठायें इसका लाभ

Redmi 6 Pro के फीचर

शाओमी की यह नयी डिवाइस काफी हद तक रेड्मी 5 प्रो के जैसी ही दिखाई देती है। इसमें आपको सामने की तरफ 5.84-इंच FHD+ रेज़ोलुशन (1080×2280) और 19:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गयी है। यह नौच-डिस्प्ले युक्त शाओमी का पहला स्मार्टफोन है। प्रोसेसर के लिए यहाँ पर 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 3GB/4GB रैम तथा 32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

Redmi 6 Pro Official Render

यह भी पढ़िए: Myntra Blink Go Fitness Band हुए हार्ट रेट सेंसर के साथ लांच; जाने कीमत

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर आपको रियर साइड में AI-आधारित 12MP + 5MP का f/2.2 अपर्चर युक्त ड्यूल कैमरा दिया गया है जिसमे एक्स्ट्रा सेंसर डेप्थ सेंसर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, ड्यूल सिम, 4G VoLTE, GPS, और Wi-Fi को शामिल किया गया है। एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 10 OS पर रन करने वाली इस डिवाइस को 4,000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया गया है।

Xiaomi Mi Pad 4 के फीचर

शाओमी ने Redmi 6 Pro के साथ Mi Pad 4 को भी लांच किया है। इसमें आपको 8-इंच की FHD रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 16:10 रेश्यो के साथ दी गयी है प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 660 के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज विकल्प भी दिए गये है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Pocket Speaker 2 हुए इंडिया में 7 घंटे के बैकअप के साथ लांच

फोटोग्राफी के लिए 13MP का f/2.0 अपर्चर यक्त रियर कैमरा के साथ सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है जिसका उपयोग आप फेस अनलॉक के लिए भी कर सकते है। यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो आधरित MIUI 9 पर OS पर रन करती हुई मिलेगी जिसके साथ 6,000mAh की बैटरी भी दी गयी है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में सिंगल सिम, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, 3.5mm ऑडियो जैक, और USB टाइप C पोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Redmi 6 Pro और Mi Pad 4 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी की यह दोनों डिवाइस बजट रेंज में पेश की गयी है। जहाँ Redmi 6 Pro के 3GB+32GB वरिएन्त की कीमत 999 युआन तथा 4GB+32GB वरिएन्त की कीमत 1,199 युआन रखी गयी है। वही इसके टॉप वरिएन्त 4GB/64GB की कीमत 1,299 युआन है।

दूसरी तरफ़ Mi Pad 4 को भी यहाँ 3 वरिएन्त में लांच किया गया है जहाँ पर सिर्फ Wi-Fi वरिएन्त की कीमत 1,499 युआन तय की गयी है वही पर इसके LTE वरिएन्त की कीमत 1,099 युआन (3GB+32GB) और 1,399 युआन (4GB+64GB) रखी गयी है। यह आपको ब्लैक और गोल्ड कलर वरिएन्त में 29 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा।

वैसे तो अभी इनके भारतीय बाजारों में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन हम उम्मीद करते है की यह दोनों डिवाइस जल्द ही इंडिया में लांच की जा सकती है।

Xiaomi Redmi 6 Pro और Mi Pad 4 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Redmi 6 Pro Mi Pad 4
डिस्प्ले 5.84-इंच FHD+ रेज़ोलुशन (1080×2280) और 19:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले 8-इंच की FHD रेज़ोलुशन, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660
रैम 3GB/4GB रैम 3GB/4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB 32GB/64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 10 OS एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 9 OS
प्राइमरी कैमरा 12MP + 5MP का f/2.2 अपर्चर युक्त ड्यूल कैमरा 13MP, f/2.0 अपर्चर, LED फ़्लैश, HDR सपोर्ट
सेकंड्री कैमरा 5MP का सेल्फी कैमरा 5MP
बैटरी 4000mAh 6,000mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB टाइप C, GPS, फेस अनलॉक
कीमत 999 युआन /1199 युआन /1299 युआन 1,099 युआन /1,399 युआन /1,499 युआन

यह भी पढ़िए: Android P Pixel लांचर को कैसे करे अपने फोन में इस्तेमाल

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageXiaomi Redmi Pad 5G की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई लीक: जल्द हो सकता है लांच

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने हमेशा ही सिर्फ एक स्मार्टफोन कंपनी तक सीमित ना रहते हुए नयी टेक डिवाइसों को लांच करती रहती है। एक लेटेस्ट लीक के अनुसार कंपनी जल्द ही एक टेबलेट Redmi Pad 5G के नाम से पेश करने वाली है। लीक हुए पोस्टर से यह साथ होता है की 27 अप्रैल …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.