Xiaomi Mi Pocket Speaker 2 हुए इंडिया में लांच; एक बार चार्ज होने पर देंगे 7 घंटे का म्यूजिक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर शाओमी ने आज भारतीय बाज़ार में अपना लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट Mi Pocket Speaker 2 को लांच कर दिया है। यह एक छोटा स्पीकर है जो 5W स्पीकर और कंपनी के अनुसार 7 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करेगा, मतलब एक बार फुल-चार्ज होने पर यह आपको 7 घंटे का म्यूजिक आउटपुट प्रदान करने में सक्षम होगा।

Mi Pocket Speakers 2 के मुख्य फीचर:

  • 5W स्पीकर
  • 7 घंटे का बैकअप
  • ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी विकल्प
  • कीमत 1,499 रुपए

यह भी पढ़िए:  Redmi 6 Pro के आधिकारिक रेंडर आये सामने; नौच डिस्प्ले होगी खासियत

Mi Pocket speaker 2 के फीचर

शाओमी द्वारा पेश किये गये ये पॉकेट स्पीकर ब्लूटूथ 4.1 अनुकूल है जिसका मतलब है की इनकी रेंज लगभग 10 मीटर तक होगी। 1200mAh की बैटरी आपको लगभग 7 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करेंगी। यह स्पीकर्स -10 डिग्री से 40- डिग्री सेल्सियस तम्प्मन के बीच में आराम से काम करेंगे जिसकी USB इनपुट पॉवर 5V/1A दी गयी है।

स्पीकर्स की बॉडी पॉलीकार्बोनेट और ABS मटेरियल से बनी हुई है जिसका बाहरी आवरण एल्युमीनियम एलाय से बना हुआ है। स्पीकर्स की बॉडी को जर्मनी की कंपनी Tymphany के साथ मिलकर डिजाईन किया गया है। कंपनी ने कहा है की स्पीकर पर दिया गया फैब्रिक नेट डिजाईन एक साफ़ आवाज के साथ ‘परफेक्ट बेस और ट्रेबल’ प्रदान करने में सक्षम होगा।

सामने की तरफ आपको LED स्टेटस इंडिकेटर भी दिए गये है। यहाँ पर आप बिल्ट-इन माइक्रोफोन की सहायता से कॉल कर सकते है जबकि म्यूजिक अपने आप रुक जायेगा तथा कॉल पूरी होने पर अपने आप दोबारा चालू हो जायेगा।

स्पीकर में ऊपर की तरफ कण्ट्रोल बटन भी दिए गये है जिनके माध्यम से आप म्यूजिक को स्टॉप/प्ले तथा वॉल्यूम को कम/ज्यादा कर सकते है। इसके अलावा आपको एक स्मार्ट पुश बटन भी दिया गया है जिसके द्वारा आप स्पीकर को ऑन/ऑफ तथा दो बार प्रेस करने पर किसी नयी डिवाइस से जोड़ सकते है।

Mi Pocket Speaker 2 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी ने Pocket Speaker 2 को इंडिया में 1,499 रुपए की कीमत में लांच किया है जो 21 जून से mi.कॉम पर ब्लैक और वाइट कलर विकल्प में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने आज ही भारत में अपना 1000 वाँ सर्विस सेटर खोला है।

Related Articles

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

Image10 बेहतरीन वायरलेस/ब्लूटूथ इयरफोन जो देते है आकर्षक संगीत अनुभव

वायरलेस हैडफ़ोन ने आज के समय में इस कदर लोगो में लोकप्रियता हासिल कर ली है की अब OnePlus 6T जैसे स्मार्टफोन भी ऑडियो जैक से दूरी बना चुके है। वायर युक्त इयरफोन भले ही चार्जिंग की जरुरत और किफायती कीमत पर उपलब्ध होते हो लेकिन वायर का खराब होकर ऑडियो आउटपुट देने बंद करना …

Image10 बेहतरीन True Wireless Earbuds जो देते है आकर्षक संगीत अनुभव

True Wireless Earbuds जैसा की नाम से ही साफ़ पता चलता है यहाँ हम बात कर रहे है भारतीय बाजारों में उपलब्ध वायरलेस इयरबडस की। पिछले काफी समय से हैडफ़ोन मार्किट में काफी बदलाव देखने को मिले है जैसे धीरे-धीरे वायर का हटना, नैक-बैंड का उपयोग और वजन का कम होना आदि। मार्किट में आपको …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

Discuss

Be the first to leave a comment.