Vivo Y83 हुआ 19:9 नौच डिस्प्ले और एंड्राइड ओरियो के साथ लॉच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

विवो ने अभी हाल ही में इंडिया में अभी तक का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त पहला स्मार्टफोन Vivo V21 को लांच किया था। इसके बाद कंपनी ने वापस मिड-रेंज स्मार्टफोन की तरफ ध्यान देते हुए अपने Vivo Y83 को इंडिया में लांच कर दिया है। फोन का मुख्य आकर्षण फोन का बेज़ेल-लेस्स डिजाईन, iPhone X जैसा नौच, नवीनतम एंड्राइड OS, और AI फेस ब्यूटी युक्र सेल्फी कैमरा है।

यह भी पढ़िए : Oppo Find X हो सकता है इस महीने लांच; कंपनी ने की पुष्टि

Vivo Y83 के फीचर

Vivo 83 में आपको 6.22-इंच की 19:9 रेश्यो के साथ HD+ (720X1520 पिक्सेल) फुल-व्यू 2.0 IPS डिस्प्ले दी गयी है जिसके किनारों पर बहुत पतला बेज़ेल दिया गया है।

फोन में आपको ओक्टा-कोर MediaTek Helio P20 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते है। इसके अलावा Y83 एंड्राइड ओरियो पर रन करता है जो 3260mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जाता है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Y2 होगा 7 जून को इंडिया में लांच; होगा अमेज़न एक्सक्लूसिव

फोटोग्राफी के लिए, Vivo Y83 में आपको LED फ़्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सामने की तरफ AI फेस ब्यूटी, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर युक्त 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अन्य सुविधाओ में यहाँ पर  Vivo Y83 में  फेस अनलॉक, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल-सिम स्लॉट्स, गेम मोड 2.0, स्मार्ट स्पिल्ट 3.0, एप्प क्लोन और आई प्रोटेक्शन मोड की सुविधा भी दी गयी है।

Vivo Y83 की कीमत और उपलब्धता

Y83 की भारत में कीमत 14,990 रुपए रखी गयी है। यह डिवाइस फ्लिप्कार्ट और अमेज़न के अलावा सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। डिवाइस के साथ आपको नो-कास्ट EMI और एक्सचेंज प्राइस जैसे लांच ऑफर भी दिए गये है।

Vivo Y83 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y83
डिस्प्ले 6.22-इन्च (1520×720 पिक्सल्स) HD+ 19:9 IPS 2.5D कर्वड गिलास डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
प्रोसेसर 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 (MT6762) 12nm प्रोसेसर, 650MHz IMG PowerVR GE8320 GPU
रैम 4GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित FunTouch OS
प्राथमिक कैमरा 13MP LED  फ़्लैश के साथ,
सेकेंडरी कैमरा 8MP, AI- फीचर आधारित
माप और वजन 155.21x 75.24 x 7.7mm, 151ग्राम
बैटरी 3260mAh
अन्य 4G VoLTE, ब्लूटूथ, ड्यूल-सिम, Wi-Fi, जीपीएस, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर
कीमत 14,990 रुपए

Related Articles

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

ImageVivo Y12s हुआ मीडियाटेक चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y12 इंडिया में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में साल 2019 में लांच किया गया था। और अंब कंपनी ने इसी सीरीज के एक अन्य फोन Y12s को पेश किया है जो स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है इसमें 3GB रैम और 8MP सेल्फी कैमरा का ऑप्शन दिया है। फ़ोन के पीछे …

ImageVivo S9 हुआ Dimensity 1100 चिपसेट और 44MP ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo S9 को आज चीन में कंपनी ने अपनी स्टाइल सीरीज के तहत ऑनलाइन इवेंट के जरिये लांच कर दिया गया है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 44MP + 8MP ड्यूल सेल्फी कैमरा, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ पेश किया गया है। तो चलिए …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.