Vivo S9 हुआ Dimensity 1100 चिपसेट और 44MP ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo S9 को आज चीन में कंपनी ने अपनी स्टाइल सीरीज के तहत ऑनलाइन इवेंट के जरिये लांच कर दिया गया है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 44MP + 8MP ड्यूल सेल्फी कैमरा, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ पेश किया गया है। तो चलिए डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के पर नज़र डालते है:

Vivo S9 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Vivo S9 को Midnight Blue, Gradient Blue और White कलर के साथ पेश किया गया है। फोन को आप चीन में 2999 युआन तथा 3299 युआन की कीमत में खरीद सकते है।

Vivo S9 के फीचर

S9 में सामने की तरफ 6.44-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली AMOLED डिस्प्ले नौच के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो फोन में आपको मिड-रेंज चिपसेट MediaTek Dimensity 1100 दिया गया है जिसको 8GB रैम तक और 256GB तक स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 64MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 44MP+8MP का फ्रंट कैमरा सेटअप नौच के तहत दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित OriginOS 1.0 पर रन करती है।

अन्य फीचरों में, 4,000mAh की बड़ी बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग, USB टाइप C, ड्यूल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

Vivo S9 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo S9
डिस्प्ले 6.44-इंच sAMOLED FHD+ रेज़ोलुशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, नौच डिस्प्ले
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित OriginOS
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 1100
बैटरी 4000mAh, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रैम 8GB तक
स्टोरेज 256GB तक
रियर कैमरा 64MP+8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा 44MP+8MP
अन्य फीचर 3.5mm ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G ड्यूल VoLTE, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, GLONASS

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

ImageVivo S7t 5G हुआ 64MP ट्रिपल कैमरा और 44MP ड्यूल सेल्फ़ी कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo S7t 5G को आज चीन में कंपनी ने अपनी स्टाइल सीरीज के तहत ऑनलाइन इवेंट के जरिये लांच कर दिया गया है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 820 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 44MP + 8MP ड्यूल सेल्फी कैमरा, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ पेश किया गया है। तो …

ImageVivo S9 होगा 44MP ड्यूल सेल्फ़ी सेंसर के साथ 3 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 3 मार्च को नया स्मार्टफोन Vivo S9 लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के पिछले साल लांच किये S7 का सक्सेसर मॉडल होगा, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products