Vivo Y53i हुआ स्नैपड्रैगन 425 और फेस अनलॉक फीचर के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने आज एक अन्य बजट स्मार्टफोन Y53i को लांच कर दिया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमे आपको फेस एक्सेस, अल्ट्रा HD कैमरा टेक्नोलॉजी, और क्वैड-कोर प्रोसेसर जैसे फीचर दिए गये है। आप यह भी कह सकते है यह Vivo Y53 का अपग्रेडेड मॉडल है जो पिछले साल लांच किया गया था। (Read In English)

यह भी पढ़िएAndroid P Pixel लांचर को कैसे करे अपने फोन में इस्तेमाल

Vivo Y53i की इंडिया में कीमत और उपलब्धता

Vivo Y53i आपको क्राउन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर विकल्प में ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह Vivo Y53 की कीमत से लगभग 2000 रुपए कम कीमत 7,990 रूपेश की कीमत में उपलब्ध है। यह फोन Redmi 5 और Infinix Hot S3 से सीधी टक्कर लेगा जो इस प्राइस रेंज में काफी बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आते है।

Vivo Y53i के फीचर

Vivo Y53i में कुछ ज्यादा खास स्पेसिफिकेशन नहीं दिए गये है। फोन में 5-इंच (540×960 पिक्सल्स) qHD IPS डिस्प्ले, 1.4GHz क्वैड- कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट, 2GB रैम के साथ-साथ एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो आधारित FunTouch OS दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, Vivo Y53i में 8MP का LED फ़्लैश युक्त रियर कैमरा तथा 5MP का सामने की तरफ सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेंसर में अल्ट्रा-HD टेक्नोलॉजी दी गयी है जिसका कंपनी दावा करती है की यह लगातार इमेज लेने में सक्षम है तथा उनको एक साथ मिलकर 32MP तक के रेज़ोलूशन तक की इमेज आउटपुट प्रदान कर सकता है।

यह भी पढ़िए: Nokia N-सीरीज हो सकती है 16 मई को पेश; Nokia N8 (2018) हो सकता है नाम

फोन में 2500mAh बैटरी के साथ 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है। यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट की जगह सिर्फ फेस एक्सेस दिया गया है जो आपके फेस को स्कैन करके डिवाइस को अनलॉक कर सकता है।

कनेक्टिविटी विकल्प के लिए, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, और एक Micro-USB पोर्ट दिया गया है।

Vivo Y53i के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y53i
डिस्प्ले 5-इंच qHD
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट
रैम 2GB
आंतरिक स्टोरेज 16GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड मार्शमैलो आधारित FunTouch OS 3.0
प्राथमिक कैमरा 8MP LED  फ़्लैश के साथ,
सेकेंडरी कैमरा 5MP  LED Flash के साथ
माप और वजन
बैटरी 2,500mAh
अन्य 4G VoLTE, ब्लूटूथ, ड्यूल-सिम, Wi-Fi, जीपीएस, फेस अनलॉक, OTG
कीमत 7,990 रुपए

 

Vivo V9 Review in Hindi | विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

Related Articles

Imageजुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

जून 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफ़ी भरा-भरा रहा। Motorola Edge 70 Pro+, Xiaomi 17T, Redmi Turbo 5 और Tecno Pova 8 जैसे फोन एक के बाद एक आए, और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी हलचल देखने को मिली। लेकिन जुलाई का मिज़ाज थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार पूरा फोकस सिर्फ़ मिड-रेंज पर …

ImageVivo Y53s हुआ मीडियाटेक हेलिओ G80 और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने आज एक अन्य बजट स्मार्टफोन Y53s को लांच कर दिया है। यह एक किफायती स्मार्टफोन है जिसमे आपको MediaTek Helio G80, ट्रिपल रियर कैमरा, और बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है। आप यह भी कह सकते है यह Vivo Y52s का अपग्रेडेड मॉडल है जो पिछले साल लांच किया गया था। तो …

ImageVivo Y53s हुआ स्नैपड्रैगन 480 और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने आज एक अन्य बजट स्मार्टफोन Y53s 5G को लांच कर दिया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 480, ड्यूल रियर कैमरा, और बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है। आप यह भी कह सकते है यह Vivo Y52s का अपग्रेडेड मॉडल है जो पिछले साल लांच किया गया था। Vivo …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.