Vivo X Fold लॉन्च हुआ: दमदार फीचरों के साथ Samsung Galaxy Fold से होगी कड़ी टकरार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में मुख्य (main) डिस्प्ले 8-इंच की है और फोल्ड करके बाहर दूसरी बाहरी 6.53 इंच की है। ये Samsung के Galaxy Z Fold सीरीज़ से काफी मिलता है और इसे कंपनी ने लेटेस्ट Qualcomm चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ रिलीज़ किया है।

इसके अलावा कंपनी ने Vivo X Note को भी Fold के साथ चीन में प्रदर्शित किया। इस स्मार्टफोन में आपको 7-इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो कि एक स्मार्टफोन के अनुसार काफी बड़ी है। इसमें भी Snapdragon 8 Gen 1 ही मौजूद है।

फिलहाल बात करते हैं Vivo X Fold की, जिसे चीन में 8999 युआन (लगभग 1,07,000 रूपए) की कीमत पर पेश किया गया है।

ये पढ़ें: iQOO 9 कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ एक नए रंग फ़ीनिक्स (Phoenix) में लॉन्च हुआ

कीमतें और उपलब्धता

Vivo X Fold का 12GB+256GB वैरिएंट 8999 युआन (लगभग 1,07,500 रूपए) में उपलब्ध होगा और 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत 9999 युआन (लगभग 1,20,000 रूपए) है। इस स्मार्टफोन का वज़न लगभग 311 ग्राम है, जो कि साधारण स्मार्टफोनों के मुकाबले काफी ज़्यादा है। लेकिन यहां दो डिस्प्ले भी हैं, जिनसे वज़न बढ़ता है।

ये पढ़ें: Realme 9 4G रिव्यु: एक अच्छा किफ़ायती, लेकिन 4G फ़ोन

Vivo X Fold स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन की मुख्य स्क्रीन 8.03-इंच की है जो 2160×1916 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी और फोल्ड होकर ये 6.53 इंच की डिस्प्ले है, जिसमें 2520×1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन मिलता है। ये AMOLED डिस्प्ले यहां 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी हैं और डिस्प्ले में ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Vivo X Fold को पावर देने के लिए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 12GB तक की रैम और 256/512GB स्टोरेज के विकल्प हैं।

कैमरा की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर सेंसर मौजूद हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 50MP का है, अल्ट्रा-वाइड कैमरा 48MP का है, 12MP का पोर्ट्रेट सेंसर और 8MP का OIS पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस शामिल हैं। इसमें अच्छी बात ये है की फोल्डेबल डिवाइस होने के कारण रियर कैमरा ही सेल्फी कैमरा का भी काम करेंगे, तो सेल्फी फोटो भी आपको हाई-रेज़ॉल्यूशन के मिलेंगी। इसके साथ आप 8K में UHD वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Reno 7 Pro 5G रिव्यु

Vivo X Fold में 4600mAh की बैटरी है, जो 66W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फ़ोन में आपको Android 12 के साथ OriginOS स्किन मिलेगी। अन्य फीचरों की बात करें तो, इसमें ड्यूल नैनो-सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल-बैंड WiFi, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, NavIC नेविगेशन सिस्टम, इत्यादि शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageअगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Upcoming Phones In August 2022

जून-जुलाई 2022 में हमने एक से बढ़कर एक फ़ोन देखे। OnePlus Nord 2T ने मिड-रेंज बाज़ार में अपना कदम रखा और नए ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ Nothing Phone (1) भी बाज़ार में उतारा गया। Moto G42 और Galaxy M13 व Galaxy F13 जैसे स्मार्टफोन एंट्री-लेवल की प्रतियोगिता को बढ़ाते नज़र आये। लेकिन आने वाला महीना …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products