Vivo X Fold 4 फीचर्स और लॉन्च टाइमफ्रेम लीक, लॉन्च मे हो सकती है देरी, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo जल्द ही चीन में Vivo X Fold 4 को लॉन्च करने वाला है। फोन काफी समय से चर्चा में है, और इसे Vivo X Fold 3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में एक चीनी टिपस्टर द्वारा फोन के कुछ खास फीचर्स और लॉन्च टाइम फ्रेम की जानकारी साझा की गई है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Whatsapp ने पेश किया Voice Message Transcript फीचर, वॉइस मैसेज को करेगा टेक्स्ट में कन्वर्ट

Vivo X Fold 4 फीचर्स

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार अन्य फोल्डेबल फोन्स की तुलना में इस फोन को बहुत ही पतला और हल्का बनाया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, और फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

टिपस्टर के अनुसार इसे IPX8 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में डुअल अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (3X) पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मैक्रो लेंस के साथ दिया जा सकता है।

Vivo X Fold 4 लॉन्च टाइमफ्रेम

पहले सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को साल 2025 के शुरुआती महीनों में पेश किया जा सकता था, लेकिन DCS की इस रिपोर्ट के अनुसार इसके लॉन्च में देरी हो सकती है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस फोन को 2025 के मध्य में पेश किया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार इस फोन को सिंगल वेरिएंट Vivo X Fold 4 में पेश किया जाएगा, अर्थात इसका कोई Pro वेरिएंट नहीं होगा। ये फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

ये पढ़ें: Honor 300 सीरीज टीजर सामने आया, इन कलर ऑप्शंस के साथ मिलेगा बेहतरीन डिज़ाइन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imagevivo S20 Weibo पर आया नजर, vivo V50 के नाम से भारत में हो सकता है लॉन्च

vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन vivo S20 लॉन्च कर सकता है, हाल ही में इस फ़ोन को एक Weibo पोस्ट पर मॉडल नंबर V2429A के साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे vivo S19 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, और भारत में ये फ़ोन vivo V50 के नाम …

ImageOPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए, इन धांसू फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

OPPO जल्द ही Reno 13 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, और इस बीच इस सीरीज से संबंधित काफी लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा OPPO Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक की गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 8400 …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products