Honor 300 सीरीज टीजर सामने आया, इन कलर ऑप्शंस के साथ मिलेगा बेहतरीन डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Honor काफी समय से अपनी आगामी Honor 300 सीरीज के लॉन्च की तैयारी में लगा हुआ था, इस सीरीज से संबंधित काफी लीक्स भी सामने आए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Honor 300 सीरीज टीजर साझा किया है, जिसमें Honor 300 Pro और Honor 300 डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी रिवील हुई हैं।

ये पढ़ें: Amazon ने पेश किये Echo Show 21 और अपग्रेडेड Echo Show 15, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Honor 300 सीरीज टीजर सामने आया

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका टीजर साझा किया है, जिसके अनुसार इस फोन को Luyan Purple, Moyan Black, Chaka Green, Cangshan Gray, और Yulong Snow इन पांच रंगों में पेश किया जाएगा। इन कलर ऑप्शंस के साथ इस सीरीज में आपको 8GB + 256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB, और 16GB+512GB ये चार स्टोरेज ऑप्शंस मिलने वाले हैं।

बात करें डिजाइन की, तो फोन को 6.97mm के काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। बैक पैनल पर यूनिक टेक्चर के साथ काफी कूल कैमरा मॉड्यूल शामिल किया गया है, जिसमें LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

Honor 300 सीरीज फीचर्स

अन्य खबरों के अनुसार इस सीरीज में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले मिल सकता है। बात करें, प्रोसेसर की, तो Pro मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7 series SoC मिलने की उम्मीद है।

इस सीरीज के सभी फोन 100W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त इनमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है, इसकी पुष्टि 3C सर्टिफिकेशन से भी की जा चुकी है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इस फोन को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा, भविष्य में इसे वैश्विक बाजार में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Vivo Y300 5G धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

ImageRealme 13 Series लॉन्च की तारीख आयी सामने; 29 अगस्त को होगा लॉन्च

काफी समय से Realme 13 Series 5G के जल्द भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थी। इस बीच फ़ोन को कई सर्टीफिकेशन्स वेबसाइट पर भी देखा गया और इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने Realme 13 Series लॉन्च की तारीख की जानकारी एक टीज़र …

ImagePOCO F7 इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द मचाएगा भारत में धमाल, Akshay Kumar के साथ टीजर आया सामने

POCO जल्द ही भारत में अपना नया मिड रेंज फोन POCO F7 लॉन्च करने वाली है, फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने एक नया टीजर साझा किया है, जिसमें भारतीय अभिनेता Akshay Kumar को भी दिखाया गया गया है। आगे इस POCO F7 टीजर के बारे …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products