Vivo Y300 5G धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतेज़ार के बाद Vivo ने भारत में अपना मिड रेंज फोन Vivo Y300 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को AMOLED डिस्प्ले के साथ तीन शानदार रंगों में पेश किया गया है। फोन में आपको दो स्टोरेज ऑप्शन्स मिलने वाले हैं। आगे Vivo Y300 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ColorOS 15 ग्लोबल रोलआउट शेड्यूल सामने आया, नवम्बर से इन डिवाइसों में उपलब्ध होगा अपडेट

Vivo Y300 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिसमें से 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 21,999 रुपए है, जबकि इसके 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए आपको 23,999 रुपए खर्च करना होंगे। फोन Emerald Green, Phantom Purple, और Titanium Silver इन तीन रंगों में उपलब्ध होगा।फ़िलहाल इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई है, और आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से इसकी प्री बुकिंग कर सकते हैं।

इसके साथ ग्राहकों को 1000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, और जिन लोगों ने सेल से पहले इसकी प्री बुकिंग की है, उन्हें ट्रांजैक्शन के दौरान 2000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा, और वो 43 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से EMI पर भी इस फोन को खरीद पाएंगे।

Vivo Y300 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 nits ki पीक ब्राइटनेस के साथ 394ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 SoC द्वारा संचालित होता है, और FuntouchOS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इसमें 8GB की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, OTG, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC, GNSS, और USB Type-C port जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 17 Air कैमरा डिजाइन लीक हुई, मध्य में मिल सकता है ड्यूल कैमरा सेटअप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageजानें किन ख़ास फीचरों के साथ भारत में लॉन्च हुई Vivo V29 सीरीज़

Vivo ने आज अपनी V-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन Vivo V29 5G और Vivo V29 Pro 5G लॉन्च किये हैं। V27 सीरीज़ के इन नए सक्सेसरों में केवल पावरफुल चिपसेट ही नहीं, बल्कि स्लिम डिज़ाइन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे कई बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं। आइये जानते हैं कि भारत में आपको Vivo V29 …

Imageविश्व स्तर पर पहला Snapdragon 8 Gen 3 फ़ोन लॉन्च; कीमतें और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानें

पिछले महीने iQOO 12 5G सीरीज़ चीन में लॉन्च हुई थी और आज इसके बेस मॉडल iQOO 12 को कंपनी ने विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया है। फिलहाल ये फ़ोन थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया में पेश किया गया है और अब भारत में भी ये 12 दिसंबर, 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products