iPhone 17 Air कैमरा डिजाइन लीक हुई, मध्य में मिल सकता है ड्यूल कैमरा सेटअप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple आखिरकार इतने सालों में अपने फोन्स की डिजाइन में बदलाव करने वाला है, और इसकी शुरुआत कंपनी अपनी आगामी iPhone 17 सीरीज से करेगी। फोन के कैमरा डिजाइन से संबंधित काफी खबरें सामने आ चुकी है, और अब हाल ही में iPhone 17 Air कैमरा डिजाइन लीक एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से सामने आए हैं. जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X8 रिव्यु: प्रीमियम डिज़ाइन के साथ बेहतरीन कैमरा परफॉरमेंस

iPhone 17 Air कैमरा डिजाइन लीक हुई

इसकी जानकारी एक “AppleTrack” नामक यूट्यूब चैनल के माध्यम से साझा की गई है, जिसमें iPhone 17 Air के रेंडर्स नजर आए हैं। पहले इस फोन ने SE वेरिएंट की तरह सिंगल कैमरा मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन इन रेडर्स से समझ आता है, कि कंपनी इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप को शामिल करने वाली है।

कंपनी ने फोन की डिजाइन में बदलाव करने के लिए इस बार कैमरा की पोजीशन को भी बदल दिया है, और हमें फोन के मध्य में एक कैमरा हंप देखने को मिल सकता है।

ये बदलाव फोन को इतना आकर्षक नहीं बनाता है, हालांकि इसका लुक थोड़ा थोड़ा Nothing Phone (2a) के समान लगता है। अन्य लीक्स के अनुसार कंपनी इस मॉडल की कीमत $1,299 और $1,499 के बीच रख सकती है।

क्या फोन में मिलेगा स्लिम डिजाइन

लीक्स के अनुसार इस मॉडल को iPhone 17 Slim भी कहा जाता है। दरअसल, कंपनी अपने इस मॉडल को काफी स्लिम बनाने वाली है, और इसके लिए इसमें हाई डेंसिटी बैटरी का उपयोग किया जाने वाला था, जिससे फोन की मोटाई और वजन को कम किया जा सके, हालांकि Naver पर yeux1122 द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार कंपनी को इस तकनीक का उपयोग करने में काफी परेशानी हो रही थी, जिससे इस कंपनी को इस आइडिया को छोड़ना पड़ा।

परिणामस्वरूप, इस फोन की मोटाई के कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, हालांकि ये अफवाहें हैं, और भविष्य में इसके डिजाइन में हमें बदलाव देखने की मिल सकता है।

ये पढ़ें: Redmi Note 14 5G सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, अगले महीने होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageOnePlus Open एक्सक्लूसिव: लॉन्च से ठीक पहले डिज़ाइन में हुए बड़े बदलाव

OnePlus Open के लॉन्च के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसे में हम Smartprix पर आपको इससे जुडी सभी जानारियाँ देते आ रहे हैं। पहले हम आपके साथ यहीं पर OnePlus Fold का एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं। क्योंकि वो एक प्रोटोटाइप था, तो ज़ाहिर है कि डिज़ाइन में …

ImageMediaTek Helio G37 चिपसेट और 16GB रैम से लैस होगा Infinix Hot 30i स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले सामने आए स्पेक्स

चाइनीज़ ब्रांड, Infinix भारत में 27 मार्च को अपनी Infinix Hot सीरीज़ को लॉन्च करेगा। सुनने में आया है, कि Infinix Hot 30i को 16GB तक रैम और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक लेंस के लिए अलग-अलग गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है। आधिकारिक रेंडर के अनुसार, फोन को कम …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products