Realme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया है। आगे Realme 13 Pro 5G सीरीज़ टीज़र और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च की जानकारी

Realme 13 Pro 5G सीरीज़ के भारत में लॉन्च होने की जानकारी कंपनी द्वारा एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से दी गयी है, इसकी पुष्टि फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से भी की गयी है, जिसमें आगामी फ़ोन की उपलब्धता की पुष्टि की जाती है। फिलहाल फ़ोन के जल्द लॉन्च होने की ही खबर सामने आयी हैं, और टीज़र के अनुसार ये फ़ोन पहला AI प्रोफ़ेशनल कैमरा फ़ोन होने वाला है। टीज़र में जो इमेज दिखाई गयी है, उसके अनुसार बैक पैनल पर एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। कैमरा सेटअप के नीचे गोल्डन कलर में “HYPERIMAGE” लिखा हुआ है।

ये पढ़े: Google Pixel 9 सीरीज़ 13 अगस्त को होगी लॉन्च: मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

लीक्ड खबरों के अनुसार इस सीरीज में Realme 13 Pro 5G और Realme 13 Pro+ 5G को Realme 12 Pro+ 5G  और  Realme 12 Pro 5G के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा सकता है।

Realme 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल कंपनी द्वारा इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, लेकिन इससे सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गयी हैं, जिनके अनुसार इस फ़ोन में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन को चार स्टोरेज वैरिएंट 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में पेश किये जाने की उम्मीद की जा रही हैं।

ये पढ़े: OnePlus Ace 3 Pro Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ लॉन्च; जानें अन्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Realme 13 Pro डिज़ाइन को देख के ये ही समझ आता है, कि फ़ोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इस फ़ोन को मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और स्काई ग्रीन इन तीन रंगो में पेश किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

Imageभारत में जल्दी ही लॉन्च होगा Realme GT 6T; सामने आया पहला टीज़र

Realme ने हाल ही में नंबर सीरीज़ में Realme 12 और 12x को लॉन्च किया और Narzo सीरीज़ में भी Narzo 70 Pro ने भारतीय बाज़ार में दस्तक दी। अब बारी है कंपनी की GT सीरीज़ की, जिसके नए स्मार्टफोन की चर्चा तो पहले से ही हो रही है, लेकिन आज कंपनी ने इसका पहला …

Imageभारत में लॉन्च होने के लिए Realme Narzo 60 सीरीज़ का टीज़र आया, Amazon पर होगी बिक्री

Realme भारत में अपनी Realme Narzo 60 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी ने “Mission Narzo” टैगलाइन के साथ इसे आज से टीज़ करना शुरू कर दिया है। Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन Amazon के माध्यम से ख़रीदे जा सकेंगे और इसी ई-कॉमर्स वेबसाइट ने पहले टीज़र की तस्वीरें साझा की …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

Discuss

Be the first to leave a comment.