vivo S20 Weibo पर आया नजर, vivo V50 के नाम से भारत में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन vivo S20 लॉन्च कर सकता है, हाल ही में इस फ़ोन को एक Weibo पोस्ट पर मॉडल नंबर V2429A के साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे vivo S19 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, और भारत में ये फ़ोन vivo V50 के नाम से पेश किया जा सकता है, हालाँकि फीचर्स में हमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Whatsapp में शामिल होगा Meta AI मेमोरी फीचर, याद रखेगा आपकी पसंद नापसंद

vivo S20 की जानकारी

इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” ने अपने Weibo पोस्ट से साझा की है। टिपस्टर के अनुसार फ़ोन को TENAA लिस्टिंग पर देखा गया है, जिससे इसके कुछ खास फीचर्स सामने आये हैं। लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन में 6.67 इंच का 1.5K रिसोल्यूशन वाला (2800 x 1260) OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन 2.63 GHz क्लॉक स्पीड पर ओक्टा कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकता है, जिसका मतलब है, कि इसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है।

टिपस्टर के अनुसार इसकी स्क्रीन vivo X200 के समान हो सकती है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। हमें इसके इंडियन वर्जन vivo V50 में इन फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फ़ोन 6,365 mAh या 6,500 mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 7.1mm पतला हो सकता है। इसका वजन 185.5g हो सकता है। टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन में शार्ट फोकस्ट ऑप्टिकल फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

फ़िलहाल कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, कि भारत में vivo V50 को इसके रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा, लेकिन जैसे जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, हमें इससे सम्बंधित और भी जानकारी मिल सकती है।

ये पढ़ें: iQOO 13 स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियली रिवील हुए, इस तारीख को होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageVivo T3 Ultra Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर; 12GB RAM के साथ हो सकता है लॉन्च

Vivo T3 सीरीज में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस फ़ोन के बारे में कई लीक्स सामने आ चुकें हैं, और इस फ़ोन को Geekbench लिस्टिंग पर भी देखा गया है। आगे Vivo T3 Ultra Geekbench लिस्टिंग के साथ इसकी कीमत और फीचर्स के बारे …

ImageVivo V40e 5G Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Vivo ने अपनी Vivo V40 सीरीज को लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में नया फ़ोन Vivo V40e शामिल करने वाली है। कुछ समय पहले ही इस फ़ोन को मॉडल नंबर V2403 के साथ Bluetooth SIG के डेटाबेस में देखा गया था और अब फ़ोन Geekbench वेबसाइट पर नजर …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products