Whatsapp में शामिल होगा Meta AI मेमोरी फीचर, याद रखेगा आपकी पसंद नापसंद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp काफी समय से अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए उसमें नए नए फीचर्स को शामिल कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने इसमें Meta AI चैटबॉट को शामिल किया था जिसकी सहायता से आप कुछ भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और ये चैटिंग के दौरान भी आपकी काफी सहायता करता है। कंपनी अब इस चैटबॉट को और भी बेहतर बना रही है, जिससे ये आपके पसंद और नापसंद का ध्यान रख सकता है, आगे Meta AI मेमोरी फीचर बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO 13 स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियली रिवील हुए, इस तारीख को होगा भारत में लॉन्च

Whatsapp में शामिल होगा Meta AI मेमोरी फीचर

इसकी जानकारी WABetaInfo द्वारा साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार कंपनी Meta AI में एक नया मेमोरी फीचर शामिल करने वाली है, जो आपके द्वारा साझा की जानकारी को स्टोर करेगा, और इसके आधार पर भविष्य की प्रतिक्रियाओं को तैयार करेगा। इनमें फ़ूड प्रिफरेंस, जन्मदिन और व्यक्तिगत रुचियों जैसी जानकारी शामिल होगी।

फ़िलहाल ये फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन हाल ही में इसे एंड्रॉयड के लिए लेटेस्ट Whatsapp बीटा में में देखा गया था, और फ़िलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है, सब क्कुह सही होने पर कंपनी Meta AI मेमोरी फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर देगी। WABetaInfo ने इसका एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसमें ये फीचर Meta AI कांटेक्ट कार्ड में नजर आएगा।

Credit- WABetaInfo

जानकारी के अनुसार इस सेक्शन में जाकर यूजर्स Meta AI द्वारा स्टोर की गयी जानकारी को देख सकते हैं। ये फीचर आपकी चैट्स के कुछ हिस्सों को सेव करता है, ताकि आपके लिए एक बेहतर तरीके से काम कर सके। यदि आप खुद से इसमें कुछ स्टोर करना चाहते हैं, तो “remember this” कमांड का उपयोग कर सकते हैं।

इस फीचर के साथ कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखा है, इसलिए इसका नियंत्रण यूजर्स के हाथ में होगा, ताकि वें निर्धारित कर पाएं, कि Meta AI मेमोरी सेक्शन में कौनसी जानकारी को अपडेट करना है, कौनसी जानकारी को हटाना है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition इस कीमत पर अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageiPhone 16 सीरीज के बेस मॉडल्स में शामिल होंगे ये AI फीचर्स

Apple ने 9 सितम्बर 2024 को फॉल इवेंट आयोजित किया है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी iPhone 16 सीरीज को पेश करने वाली है। इसी के साथ कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा भी करेगी, लेकिन इस बार आकर्षण का केंद्र Apple द्वारा पेश किये जाने वाले AI फीचर्स होंगे। ये पहली सीरीज होगी जिसमें कंपनी …

ImageAI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

Google ने हाल ही में अपने AI Overviews को लॉन्च किया था, जो पहले सभी देशों के लिए उपलब्ध नहीं था लेकिन अब भारत के साथ साथ अन्य देशों के लोग भी इसका उपयोग कर पाएंगे। इसकी सहायता से यूजर आसानी से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस फीचर को अन्य …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products