Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition इस कीमत पर अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतज़ार के बाद Samsung ने आख़िरकार अपना Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन को स्टैण्डर्ड Galaxy Z Fold 6 की तुलना में हल्का और पतला बनाया गया है। फ़िलहाल इसे कुछ ही बाजारों में पेश किया गया है। फ़ोन की बिक्री अगले सप्ताह से शुरू होगी। फ़ोन के फीचर्स में कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आगे Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13 रेंडर्स लीक हुए, इस महीने के आखिर तक हो सकता है इस शानदार डिज़ाइन के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition कीमत और उपलब्धता

फ़ोन को सिंगल स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल है। फ़ोन की कीमत KRW 2,789,600 (लगभग 1,70,000 रूपए) है। इसे क्राफ्टेड ब्लैक, और वाइट इन दो रंगों में पेश किया गया है।

फ़िलहाल ये फ़ोन साउथ कोरिया में उपलब्ध है, जिसे 25 अक्टूबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और T Direct Shop, KT, Eu+ जैसे शॉपिंग चैनल्स से ख़रीदा जा सकता है। भविष्य में कंपनी इसे वैश्विक बाजार में पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition स्पेसिफिकेशन्स

फ़ोन 8 इंच के इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच आउटर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जबकि इसके स्टैण्डर्ड वर्जन में 7.60 इंच इंटरनल डिस्प्ले और 6.3इंच आउटर डिस्प्ले दिया गया था। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12GB की RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। ये One UI 6.1.1 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है।

फ़ोन में 200 मेगापिक्सल (OIS) प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 मेगापिक्सल (3x) टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 4 मेगापिक्सल अंडर डिस्प्ले कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है।

फ़ोन 4,400mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए e-SIM, 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC, UWB, और USB-C जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें आपको Galaxy AI फीचर्स भी मिलेंगे।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 सीरीज टाइमफ्रेम और स्पेसिफिकेशन्स आये सामने, जल्द होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageSamsung Galaxy F05 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Samsung ने 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ अपना शानदार बजत फ्रेंडली फ़ोन Samsung Galaxy F05 भारत में लॉन्च कर दिया है। फ़ोन को Galaxy F04 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, इस फ़ोन को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें 2 साल के OS …

ImageSamsung Galaxy A16 5G 18999 रूपए की शुरुआती कीमत में भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Samsung ने अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोनSamsung Galaxy A16 5G 20,000 रूपए से कम की शुरूआती कीमत में भारत में लॉन्च कर दिया है। फ़ोन को 6 साल के OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। आगे Samsung Galaxy A16 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में थोड़ा विस्तार से …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Discuss

Be the first to leave a comment.