Vivo V30, V30 Pro भारत में लॉन्च, Zeiss कैमरा के साथ V-सीरीज़ में पहला फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने V-सीरीज़ में अपने नए फ़ोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। V29 सीरीज़ के सक्सेसर के रूप में Vivo V30 और Vivo V30 Pro ने आज भारतीय बाज़ार में दस्तक दी है। V-सीरीज़ में आये अब तक के सभी फोनों में Vivo V30 Pro ऐसा पहला फ़ोन है, जो Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आया है। इससे पहले Zeiss ऑप्टिक्स कंपनी के फ्लैगशिप फोनों तक ही सीमित था। इसके अलावा फोनों में AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, पावरफूल चिपसेट और 80W तक की फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। आइये इनके बारे में और भारत में इसकी कीमतों के बारे में और जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme 12+ और 12 भारत में 16,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च

Vivo V30 और V30 Pro की कीमतें और उपलब्धता

Vivo V30 तीन स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।

  • 8GB + 128GB – 33,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 35,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 37,999 रुपए

Vivo V30 Pro को आप दो स्टोरेज वैरिएंट में खरीद सकते हैं

  • 8GB + 256GB – 41,999 रुपए
  • 12GB + 512GB – 46,999 रुपए

इन दोनों स्मार्टफोनों की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है और इनकी सेल 14 मार्च, 2024 से शुरू होगी। इन्हें आप ऑनलाइन Flipkart, Vivo India वेबसाइट से खरीद सकते हैं और ऑफलाइन ये Reliance Digital, Vijay Sales, Croma और अन्य बड़े रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध होंगे।

Vivo V30 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

V30 Pro

Vivo V30 और V30 Pro में 6.78-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आएगी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इन दोनों स्मार्टफोनों में एक स्लिम डिज़ाइन के बावजूद 5000mAh की बैटरी है और दोनों ही 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों में आपको Android 14 आधारित Funtouch OS मिलेगा।

हालांकि चिपसेट और कैमरों में यहां दोनों में अंतर है। बेस मॉडल जहां ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है। वहीँ Pro मॉडल MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज है।

Vivo V30 5G में ट्रिपल रियर सेंसर हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS और f/1.88 अपर्चर के साथ आएगा और दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ। इसके अलावा तीसरा 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर है। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 50MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा है।

दूसरी तरफ इस सीरीज़ के Pro वैरिएंट, Vivo V30 Pro में चारों कैमरा 50MP के ही हैं और साथ ही Zeiss optics की ऑप्टिमाइज़ेशन भी। प्राइमरी रियर कैमरा 50MP का है, जो Sony IMX920 सेंसर के साथ आएगा। इसमें OIS और EIS सपोर्ट भी है। इसके अलावा दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा Samsung ISOCELL JN1 सेंसर के साथ और टेसरा 50MP का टेलीफ़ोटो सेंसर Sony IMX816 सेंसर के साथ यहां मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आप इसके चौथे कैमरे, जो आगे पंच-होल में मौजूद है का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी 50MP का है। और साथ ही यहां Aura Light भी पहले से बड़ी और बेहतर है, जिसके रंग को आप परिस्थिति के अनुसार बदल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

ImageVivo V30 Pro रिव्यु: एक स्टाइलिश कैमरा फ़ोन

Vivo की V-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। इनमें Vivo V30 और V30 Pro शामिल हैं। पिछले कुछ समय से इस सीरीज़ में आ रहे फोनों में एक स्लिम और स्टाइलिश डिज़ाइन और साथ ही मिड-रेंज में बेहतरीन कैमरा परफॉरमेंस देने की कोशिश दिखती है। इस बार भी …

ImageSnapdragon 7 Gen 3 के साथ आने वाले स्मार्टफोन

Qualcomm ने हाल ही में अपना नया मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 7 Gen 3 लॉन्च किया है, जो हमें दिसंबर और 2024 में आने वाले मिड-रेंज स्मार्टफोनों में नज़र आएगा। Snapdragon 8 Gen 2 के मुकाबले, इस नए चिपसेट 7 Gen 3 में कई बेहतर अपग्रेड नज़र आये हैं और इनमें सबसे ख़ास है नया एडवांस्ड …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products