Vivo T4 5G दिलाएगा बार बार चार्जिंग की झंझट से छुटकारा, मिलेगी 7300mAh की बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo जल्द ही भारत में अपना बड़ी बैटरी वाला मिड रेंज फोन लॉन्च करने वाला है, जिसमें आपको 7300mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। हाल ही में कंपनी ने Vivo T4 5G इंडिया लॉन्च का ऑफिशियल टीजर साझा किया है, जिसे अगले महीने Vivo T3 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। आगे Vivo T4 5G फीचर्स, कीमत, और लॉन्च से संबंधित सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: भारत में कार कीमतों में वृद्धि, 1 अप्रैल से पहले है खरीदने का आखिरी मौका

Vivo T4 5G इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन को इंडिया लॉन्च की लिए टीज करना शुरू कर दिया है, जिसके अनुसार फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स के अनुसार फोन को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo T4 5G इंडिया लॉन्च टीजर

अन्य लिक्स के अनुसार फोन की कीमत लगभग 25,000 रूपये के आस पास हो सकती है। फोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शंस मिलने की उम्मीद की जा रही है। लॉन्च के बाद ग्राहक फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Vivo T4 5G फीचर्स

आधिकारिक तौर पर फोन के फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.67-inch full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होत सकता है, और FunTouch OS 15 UI के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

Vivo T4 5G टीजर

इसके बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 7300mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, इसमें हमें IR Blaster और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को भी मिल सकता है।

ये पढ़ें: Apple WWDC 2025: इस तारीख से हो रहा शुरू, Apple Intelligence अपडेट के साथ इन चीजों का होगा ऐलान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products