Apple WWDC 2025: इस तारीख से हो रहा शुरू, Apple Intelligence अपडेट के साथ इन चीजों का होगा ऐलान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple लवर्स को जिस चीज का इंतजार रहता है, वो समय आने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Apple WWDC 2025 की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी कई घोषणाएं करने वाली है। आगे Apple WWDC 2025 की तारीख और इसमें पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: UFS 3.1 स्मार्टफोन्स 25,000 रूपये से कम कीमत में, जिनमें मिलेगी धांसू परफॉरमेंस

Apple WWDC 2025 की तारीख

WWDC 2025 इवेंट की जानकारी Apple SVP मार्केटिंग द्वारा X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार Apple का इवेंट 9 जून से शुरू होगा और 13 जून तक चलेगा।

इस इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया स्थित  Cupertino के Apple Park कैंपस में किया जा रहा है, और यूजर्स इसका लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Youtube चैनल पर देख सकते हैं।

iOS 19 iPadOS 19 और macOS 19 अपडेट की हो सकती है घोषणा

आगामी Apple इवेंट 2025 में कंपनी iOS 19 से पर्दा उठाने वाली है। इस नए OS अपडेट के साथ UI के डिजाइन में कई बदलाव किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, iPadOS 19 और macOS 19 को भी इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

इन नए अपडेट्स में हमें सिर्फ iOS ही नहीं बल्कि आगामी iPadOS 19 और macOS 19 के UI में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आइकन्स, मेनू, और ऐप्स के लुक में बदलाव किया जा सकता है। इन सब के अतिरिक्त, कंपनी macOS 16 में भी कुछ खास बदलाव कर सकती है।

Apple Intelligence में भी होंगे नए अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple WWDC 2025 में कंपनी Apple Intelligence के अपडेट्स को लेकर भी घोषणा कर सकती है। इसके साथ साथ siri को अपडेट करने की जानकारी भी सामने आ रही है, और ये AI सूट अलग अलग प्रोडक्ट्स के लिए अलग अलग स्टेज पर रोलआउट किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Google Pixel 8 Pro पर मिल रहा 27,000 का डिस्काउंट, ये ट्रिक लगा के खरीद पाएंगे 54,000 से कम कीमत पर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.