Google Pixel 8 Pro पर मिल रहा 27,000 का डिस्काउंट, ये ट्रिक लगा के खरीद पाएंगे 54,000 से कम कीमत पर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च के बाद कई लोगों ने Google Pixel 8 Pro को लेने का मन बना लिया होगा, क्योंकि नई सीरीज के लॉन्च के बाद पुराने फोन्स की कीमत में गिरावट देखने को मिलती है। यदि आप भी उनमें से ही एक हैं, तो आपको बता दें, कि इस फोन को लेने का अभी सही मौका है, क्योंकि इस फोन पर आपको पूरे 25000 रूपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आगे Google Pixel 8 Pro डिस्काउंट ऑफर के साथ इसे आप 54,000 से कम कीमत में कैसे खरीद सकते हैं, इसके बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13T में मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी, OnePlus 13 भी रह जाएगा पीछे

Google Pixel 8 Pro डिस्काउंट ऑफर

कंपनी ने इस फोन को 1,06,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया था। हालांकि, इस समय Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर इस पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिससे इस फोन की कीमत लगभग 27,000 रूपये कम हो गई है।

ये हम लिस्टिंग प्राइस की बात कर रहे हैं, इसके अतिरिक्त आप बैंक ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं। फोन की खरीदारी के समय Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर आपको अतिरिक्त 4,000 रूपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। यदि आप SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको 1,750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

54,000 रूपये की कीमत में कैसे खरीद सकते हैं?

जैसा कि हमनें बताया फोन पर 27,000 रूपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत पहले 79,999 रूपये हो गई है। इस पर यदि आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो फोन की कीमत 75,999 रूपये हो जाएगी।

अब बात करते हैं, एक्सचेंज ऑफर की। इस फोन पर 62200 रुपये का एक्‍सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में यदि आप अपने iPhone 14 या 14+ से भी इसे स्विच करते हैं, तो ये फोन आप 54,000 रूपये से कम कीमत पर खरीद पाएंगे। हालांकि, ये फोन की कंडीशन पद भी निर्भर करता है, कि आपको उसकी कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी।

Google Pixel 8 Pro स्पेसिफिकेशंस

फ़ोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। फोन Google Tensor G3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

इसके बैक पैनल पर 50MP (PDAF, OIS, AF) प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 48MP (5x) टेलीफोटो कैमरा) का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 10.5MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5050mAh बैटरी के साथ आता है, और 30W वायर्ड, 23W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: realme P3 Ultra क्यों खरीदें, और क्यों नहीं?, जानें इन 6 कारणों से

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageGoogle Pixel 8a 5G पर आया 18000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, 30,000 से कम में खरीदने का सुनहरा मौका

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही Pixel 8 सीरीज के अलग अलग मॉडल पर प्राइस ड्रॉप देखने मिल रहा है, और यदि आप भी Google Pixel सीरीज लेना चाहते हैं, तो आपको बता दें, कि Google Pixel 8a 5G डिस्काउंट ऑफर के साथ काफी कम कीमत पर मिल रहा है, जिसके …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.