realme P3 Ultra क्यों खरीदें, और क्यों नहीं?, जानें इन 6 कारणों से

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

30,000 रूपये के बजट में हाल ही में लॉन्च हुआ realme P3 Ultra स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, जिसकी कीमत 26,999 रूपये है, तो ये बातें आपके काम की हो सकती है। इस लेख में हमनें बताया है, कि आपको ये फोन क्यों खरीदना चाहिए?, और क्यों नहीं खरीदना चाहिए? जिससे आप इसे खरीदने से पहले एक सही निर्णय ले पाएं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G जल्द मचाएंगे भारत में धूम, ये जानकारी आयी सामने

realme P3 Ultra खरीदने के कारण

कैमरा सेटअप

फोन को खरीदने का पहला कारण इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर 50MP OIS सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

फोन से 60fps पर 4K में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इतना ही नहीं, डे लाइट फोटोग्राफी के मामले में फोन काफी अच्छा परफॉर्म करता है। पोर्ट्रेट और नाइट मोड में भी काफी अच्छे कलर्स और एक्यूरेसी देखने को मिलती है।

परफॉरमेंस

फोन को लेने की दूसरी सबसे खास वजह इसका प्रोसेसर है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो 6050mm स्क्वायर वेपर कूलिंग चैंबर के साथ आता है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आपके लिए काम का ऑप्शन हो सकता है, जब आप जॉब करते हैं, या बार बार घर से बाहर जाना होता है, क्योंकि कम समय में आप फोन को ज्यादा चार्ज कर पाते हैं। इतना ही नहीं, गेमप्ले के दौरान भी आपको काफी स्मूद परफॉरमेंस देखने को मिलेगी।

यूनिक डिजाइन

realme P3 Ultra को लेने का तीसरा मुख्य कारण इसका यूनिक डिजाइन हो सकता है। जिन लोगों को आकर्षक या यूनिक डिजाइन वाले फोन पसंद आते हैं, वो इसे ट्राई कर सकते हैं। फोन के बैक पैनल पर एक चांद का डिजाइन बना है, जो अंधेरे में चमकता है, और काफी आकर्षक लगता है।

हालांकि, फोन का Geekbench स्कोर कम है, लेकिन रियल वर्ल्ड सिनेरियो में बड़े कूलिंग चैंबर के साथ फोन कम हिट होता है, और काफी अच्छे से परफॉर्म करता है।

realme P3 Ultra नहीं खरीदने के कारण

OS अपडेट्स

कंपनी ने फोन को Android 15 आधारित realme UI 6.0 के साथ पेश किया है, लेकिन इसमें सिर्फ 2 साल के OS अपडेट्स और 3 साल के ही सिक्योरिटी अपडेट्स दिए गए हैं। जबकि, POCO X7 Pro और iQOO Neo 10R जैसे लेटेस्ट फोन्स में 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

फोन को 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है, लेकिन इसमें आपको 6,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। ये एक रिलायबल ऑप्शन है, लेकिन इसी सेगमेंट के इसके अन्य दो प्रतिद्वंद्वी iQOO Neo 10R में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,400mAh की बैटरी और POCO X7 Pro में 90W फास्ट चार्जिंग समय के साथ 6,550mAh की बैटरी दी गई है।

ब्राइटनेस

फोन में सिर्फ 1,500 nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जो इस सेगमेंट के अनुसार काफी कम है, और इतनी ब्राइटनेस में धूप में देखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसी कीमत पर Neo 10R में 4,500nits की पीक ब्राइटनेस और X7 Pro में 3,200nits की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल जाती है।

ये पढ़ें: OPPO Find X8 Ultra, Find X8s सीरीज के साथ ये गैजेट्स होंगे 10 अप्रैल को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.