Nothing 3a Pro को क्यों खरीदना चाहिए? और क्यों नहीं? जानें इन 6 कारणों से

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फाइनली Nothing 3a Pro भारत में लॉन्च हो गया है, जिसे मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है, और इसमें आपको कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोन 29,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा, लेकिन खरीदने से पहले मन में ये सवाल जरूर आएगा, कि क्या इस फोन को खरीदना चाहिए? इस लेख में हमनें ऐसे कारण बताएं हैं, कि इस फोन को क्यों खरीदना चाहिए, और इस फोन को क्यों नहीं खरीदना चाहिए?, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone (3a) vs. Phone (3a) Pro: आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

Nothing 3a Pro को क्यों खरीदना चाहिए?

यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस

इसे खरीदने का पहला कारण फोन का यूनिक डिजाइन ग्लिफ इंटरफेस हो सकता है। कंपनी ने पिछले वर्जन की तुलना में इसमें कुछ छोटे बदलाव किए हैं। फोन का ट्रांसपेरेंट बैक पैनल काफी आकर्षक लगता है, जिसमें एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। हालांकि फोन थोड़ा सा भारी है, लेकिन ये पकड़ने में काफी कंफर्टेबल है।

फोन में फ्लैट कोने नजर आयेंगे, ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी फोन काफी अच्छा है। इसमें IP64 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। इसके अतिरिक्त, USB टाइप-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर्स, और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

शानदार चिपसेट के साथ पॉवरफूल परफॉरमेंस

फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें आपको 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलेगी। ये कांबिनेशन फोन की परफॉरमेंस को काफी स्मूद बना देता है। इसके साथ ही इसमें फ्लूइड एनीमेशन नजर आयेंगे।

फोन गेमिंग के मामले में भी काफी अच्छा है, और Snapdragon Elite फीचर्स को सपोर्ट करता है। गेमिंग में भी फोन अच्छे FPS निकालेगा। इसकी दूसरी खास बात है, कि 30 मिनट्स के गेमप्ले के बाद भी फोन सिर्फ 7°C तक बढ़ ज्यादा बढ़ जाता है।

बेहतरीन कैमरा सेटअप

इस कीमत में फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (3X) पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में भी आपको 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

रियर कैमरा सेटअप से आप तेज ऑटोफोकस के साथ वाइब्रेंट इमेज क्लिक कर सकते हैं। फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Nothing 3a Pro को क्यों नहीं खरीदना चाहिए?

चार्जर साथ में नहीं मिलता

इसका सबसे पहला कारण है, कि आप पहले ही इतनी ज्यादा कीमत पर इस फोन को खरीद रहे हैं, लेकिन आपको बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जा रहा है, इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करना होंगे, जब की इसके प्रतिद्वंदी फोन्स के साथ बॉक्स में चार्जर भी मिलता है।

चार्जिंग स्पीड

इस फोन को 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, लेकिन इसके लिए पहले ही चार्जर आपको अलग से खरीदना पड़ रहा है। इसके बाद स्पीड की बात करें, तो फोन 80% चार्ज होने में लगभग 51 मिनट्स का समय ले रहा है, जो इसके प्रतिद्वंदी की तुलना में ज्यादा समय है।

पेरिस्कोप लेंस में सुधार की आवश्यकता है

फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, जिसमें अन्य दो लेंस बखूबी काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी तुलना में पेरिस्कोप लेंस इतने अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पा रहा है। इससे म्यूटेड कलर्स, सीमित डायनेमिक रेंज और कम डिटेल में काफी परेशानी हो रही है। टेलीफोटो लेंस से पोर्ट्रेट लेते समय इतना सटीक नहीं हो पाता, खास कर एज डिटेक्शन और स्किन टोन के मामले में।

ये पढ़ें: आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल से आधार ऑथेंटिकेशन की प्रकिया आसान, अभी जान लें, उपयोग का तरीका और फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagerealme P3 Ultra क्यों खरीदें, और क्यों नहीं?, जानें इन 6 कारणों से

30,000 रूपये के बजट में हाल ही में लॉन्च हुआ realme P3 Ultra स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, जिसकी कीमत 26,999 रूपये है, तो ये बातें आपके काम की हो सकती है। इस लेख में हमनें बताया है, कि आपको ये फोन क्यों खरीदना चाहिए?, और क्यों नहीं खरीदना चाहिए? जिससे आप इसे खरीदने …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageNothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro – जानें इस बार ये मिड-रेंज फ़ोन क्यों है ख़ास?

क्या आपको भी Nothing की नयी Phone 3a सीरीज़ का इंतज़ार था? Nothing ने इस इंतज़ार को ख़त्म करते हुए आज भारतीय बाज़ार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन – Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro को लॉन्च कर दिया है। ये फ़ोन मिड-रेंज नाज़ार में आये हैं, जहाँ पहले से ही प्रतियोगिता बहुत कड़ी …

Discuss

Be the first to leave a comment.