OPPO Find X8 Ultra, Find X8s सीरीज के साथ ये गैजेट्स होंगे 10 अप्रैल को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने कुछ महीने पहले ही अपनी OPPO Find X8 सीरीज को लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में OPPO Find X8 Ultra को शामिल करने वाला है। कंपनी ने OPPO Find X8 Ultra लॉन्च इवेंट की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी है। ये इवेंट 10 अप्रैल को चीन में होगा। इतना ही नहीं, कंपनी इस इवेंट में OPPO Find X8S सीरीज को भी लॉन्च करने वाली है, जिसमें Find X8S और Find X8s+ को शामिल करने वाली है। आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: MMJKY योजना: छात्रों को मिलेगा फ्री एजुकेशन, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

OPPO Find X8 Ultra

ऑफिशियल लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें 12GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल हैं। फोन को Moonlight White, Morning Light और Hoshino Black इन तीन रंगों में पेश किया जाएगा।

हाल ही में OPPO Find सीरीज के हेड Zhou Yibao द्वारा एक इमेज साझा की गई है, जिसके अनुसार फोन में 5 सेंसर मिलने वाले हैं। इससे पोर्ट्रेट और स्किन टोन को और बेहतर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एन्हांस इमेजिंग और कलर एक्यूरेसी देखने को मिल सकता है।

पिछली रिपोर्ट के अनुसार 50MP 1/1.56″ Sony IMX906 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, और 50MP 1/2″ Sony LYT-600 6x पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें टेलीफोटो मैक्रो कैपेबिलिटी भी शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, 50MP 1″ Sony LYT-900 प्राइमरी सेंसर, और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है।

फोन को 6.82 इंच का Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित हो सकता है। फोन 6000mAh+ बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

OPPO Find X8s सीरीज

इस सीरीज के Find X8s को छोटी स्क्रीन के साथ 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB, और 16GB + 1TB इन 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता हैं। फोन Cherry Pink, Moonlight White, Island Blue, और Hoshino Black इन चार रंगों में उपलब्ध हो सकता है। फोन को 6.3 इंच के 1.5K रिजॉल्यूशन फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।

वहीं OPPO Find X8s+ में Moonlight White, Hoshino Black और Haycinth Purple कलर ऑप्शंस के साथ 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB, और 16GB + 1TB स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। फोन 6.59 इंच के 1.5K रिजॉल्यूशन फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।

दोनों ही फोन MediaTek Dimensity 9400+ SoC चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं।

OPPO Pad 4 Pro और OPPO Watch X2 Mini

Find X8 Ultra और X8s सीरीज के साथ OPPO Pad 4 Pro को पेश किया जा सकता है, जो Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित हो सकता है। इवेंट में हमें OPPO Watch X2 mini और OPPO Enco Free4 नॉइस कैंसलिंग TWS का लॉन्च भी देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख आयी सामने, इन धांसू फीचर्स के साथ अगले हफ्ते हो रहा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageOppo Find X8s, Find X8s Plus डिजाइन रिवील, इन स्टोरेज ऑप्शंस के साथ होंगे लॉन्च

Find X8 Ultra के साथ कंपनी अपनी आगामी Oppo Find X8s सीरीज को भी लॉन्च करने वाला है। पिछले हफ्ते से प्री बुकिंग शुरू करने के बाद कंपनी ने हाल ही इस सीरीज के Oppo Find X8s, Find X8s Plus डिजाइन को ऑफिशियल प्रोडक्ट पेज के माध्यम से रिवील कर दिया है, आगे इसके बारे …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.