Vivo Nex 3 के लांच से पहले स्पेसिफिकेशन हुई लीक: जाने क्या होगा इसमें ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo Nex सीरीज के पिछले दोनों फ़ोनों Vivo Nex और Vivo Nex 2 को देखकर यह तो साफ़ होता है की कंपनी इस सीरीज में डिजाईन और लेटेस्ट ट्रेंड का परफेक्ट तरीके से इस्तेमाल करती है। इसी के साथ Vivo Nex 3 में कंपनी लगभग 100% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो को प्राप्त कर रही है। लेकिन सिर्फ यही नहीं Nex 3 में आपको और भी काफी आकर्षक फीचर दिए गये है जो 16 सितम्बर के लांच से पहले ही सामने आ गये है। तो चलिए नज़र डालते है इन लीक हुए फीचरों पर:

Vivo Nex 3 से जुडी जानकारी

Vivo Nex 3 specs leak

सबसे पहले तो यही साफ़ होता है की इस बार कंपनी Vivo Nex 3 और Vivo Nex 3 5G, दो हैंडसेट को लांच करेगी। दोनों ही फ़ोनों में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट देखने को मिल सकती है। 5G कनेक्टिविटी का सीधा मतलब है की डिवाइस में X50 मॉडेम का भी इस्तेमाल किया जायेगा।

यह भी पढ़िए: 2019 में उपलब्ध 10 बेस्ट 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन 

Vivo Nex 3 with 5G

कनेक्टिविटी से अलग दोनों फ़ोनों में लगभग सभी फीचर समान ही मिलेंगे। जैसा की स्पेसिफिकेशन शीट में दिखाया गया है, यहाँ पर आपको 8GB/12GB रैम के साथ 128GB/256GB/512GB के तीन स्टोरेज ऑप्शन भी मिलेंगे। फोन में 4500mAh की बड़ी बैटरी 44W फ़ास्ट चरिंग सपोर्ट के साथ आएगी। लेकिन इसका मतलब यही है की अभी के लिए 120W फ़ास्ट चरिंग टेक्नोलॉजी पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध 64MP प्राइमरी रियर कैमरा वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Vivo Nex 3 6400mAh battery and 120W SuperFast charging support

फोन में आपको 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट भी देखने को मिलेगा। सामने की तरफ फोन में आपको 6.89-इंच की 2256×1080 रेज़ोलुशन डिस्प्ले दी जाएगी।

Vivo Nex 3

अगर लीक्स की माने तो फोन में आपको 64MP का कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है। इसके साथ 13MP टेलीफ़ोटो लेंस और 13MP का ही अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया जायेगा। फोन में आपको सामने की तरफ फुल-व्यू डिस्प्ले मिलता है यानि की फोन में 16MP का पॉप-अप कैमरा दिया जायेगा।

इन सबके अलावा Vivo Nex 3 का वजन 217.3 ग्राम होगा जबकि Nex 3 5G का वजन 218.5 ग्राम होगा। अगर कीमत की बात करे तो NEX 3 को 4,998 युआन यानि 50,098 रूपये से लेकर 5,498 युआन यानि 55,019 रूपये के बीच में अलग-अलग वरिएन्त के साथ लांच किया जाएगा।

Related Articles

Imageबिना नेटवर्क 1.5 किमी तक कॉल करने वाला Tecno Spark 50s 5G लॉन्च, मिलेगी 6,500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

एक नज़र में : Tecno ने भारत में Spark 50s 5G लॉन्च कर दिया है, जो मार्च में आए Tecno Spark 50 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा 5G फोन है। इसकी खास बात FreeLink फीचर है, जिससे मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी आप 1.5 किमी तक दूसरे सपोर्टेड फोन पर कॉल और …

ImageVivo Nex Dual Display का हिंदी में रिव्यु: सबसे अनोखा स्मार्टफोन

आज के समय में स्मार्टफोन का डिजाईन एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है और इसमें जो चीज यूजर को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है वो फुल-व्यू डिस्प्ले है। सभी स्मार्टफोन मेकर फुल-व्यू डिस्प्ले देने के लिए धीरे धीर अब नौच को या तो छोटा करते जा रहे है या पॉप-अप कैमरा का इस्तेमाल …

ImageVivo Nex 3S 5F हुआ वाटरफॉल डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी सेंसर और 12GB LPDDR5 रैम के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने अपने नेक्स्ट 5G स्मार्टफोन Vivo Nex 3S 5G को चीन में लांच कर दिया गया है। फोन को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 64MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप, और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बड़ी बैटरी जैसे आकर्षक फीचर किफायती कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया है तो चलिए नज़र …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageRedmiBook के स्पेसिफिकेशन हुए लांच से पहले लीक, जाने क्या होगा इसमें ख़ास

Xiaomi ने इंडिया में पिछले साल लैपटॉप मार्किट में Mi Notebook लाइनअप के साथ अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई थी। अब कंपनी अपने Redmi सब-ब्रांड के तहत RedmiBook सीरीज को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। RedmiBook इंडिया में 3 अगस्त को लांच की जाएगी। लेकिन लांच से थोडा पहले ही लैपटॉप से जुडी …

Discuss

Be the first to leave a comment.