Dimensity 9000 चिपसेट के साथ Tecno लेकर आ सकता है सबसे सस्ता फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno ने हाल ही में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन – Phantom X2 सीरीज को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। भारत में Tecno Phantom X2 की प्री बुकिंग 2 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। आप इस फोन की प्रीबुकिंग Amazon App से कर सकते हैं। इस नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर है और फोन में आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी।

यह भी पढ़े :- इस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Tecno Phantom X2 स्पेसिफिकेशन (Expected)

Tecno Phantom X2 में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेडडिस्प्ले मिलेगी, जिसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जाएगी। यह डिवाइस Dimensity 9000 SoC से लैस होगा, इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज भी मिलेगी। यूजर्स के पास रैम को 5GB तक बढ़ाने का विकल्प होगा। फोन 5160 mAh बैटरी से पावर पैक होगा। फ़ास्ट चार्जिंग के लिए आपको 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Tecno Phantom X2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें, 64MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का सेंसर मिलेगा, इसके अलावा फ्रंट में f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का सेल्फी कैमरा है। ये लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्राइड 12 सॉफ्टवेयर पर आधारित HiOS पर काम करेगा।। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 5G, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3, GNSS, NFC और USB 2.0 जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Tecno Phantom X2 की प्री बुकिंग 2 जनवरी से शुरू हो जाएगी, जिसे आप Amazon से कर सकते हैं। यह फोन आपको दो रंगो, स्टारडस्ट ग्रे (Stardust Gray) और मूनलाइट सिल्वर (Moonlight Silver) में उपलब्ध हो सकता है ।

यह भी पढ़े :- 6,999 रूपए में मिलेगा Lava X3, प्रीबुकिंग पर मिलेगा Lava ProBuds N11 नेकबैंड फ्री

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageDimensity 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन, क्या 40,000 रूपए में खरीदेंगे आप

Tecno ने आज साल की शुरुआत के साथ ही मिड-रेंज मार्किट में अपना पहला कदम बढ़ाया है। कंपनी ने अपना नया फ़ोन Tecno Phantom X2 5G भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। फ़ोन में आपको MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट और 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। ऐसा पहली बार है, जब Tecno ने भारतीय बाजार …

Tecno Camon 16 होगा 3 सितम्बर को लांच, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन

Tecno अपने Camon 16 सीरीज़ स्मार्टफोन को AR इवेंट के जरिए 3 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने यूट्यूब के जरिए जानकारी दी कि लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 3 सितंबर को शुरू होगी। फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से क्वैड रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी इस फोन के लिए …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.