6,999 रूपए में मिलेगा Lava X3, प्रीबुकिंग पर मिलेगा Lava ProBuds N11 नेकबैंड फ्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने सस्ते फोन Lava X3 को लॉन्च कर दिया है। Amazon पर फोन के फीचर्स, उसकी कीमत के साथ-साथ अन्य सभी जानकारियाँ सामने आ गयी हैं। 20 दिसंबर से फोन की प्रीबुकिंग शुरू हो जाएगी। Lava X3 को 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में एचडी प्लस रेज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, MediaTek चिपसेट, ड्यूल कैमरा सेटअप और 4000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

यह भी पढ़े :- 5,000 रूपए में ANC के साथ आने वाले बेस्ट TWS Earbuds

Lava X3 की कीमत और उपलब्धता

Lava X3 केवल एक स्टोरेज वर्ज़न 3GB+32GB में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 6,999 रूपए होगी। स्मार्टफोन में आपको तीन रंगों के विकल्प, आर्कटिक ब्लू (Arctic Blue), लस्टर ब्लू (Luster Blue) और चारकोल ब्लैक (Charcoal Black) मिलेंगे। 20 दिसंबर को Lava X3 के प्री-ऑर्डर शुरू हो जायेंगे, प्री-ऑर्डर करने पर फोन के साथ 1,499 रुपये कीमत के Lava ProBuds N11 नेकबैंड को फ्री में लिया जा सकता है। 

Lava X3 स्पेसिफिकेशन

Lava X3 में 6.53 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर मिलता है, जो 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो, फोन में 8MP का प्राइमरी रियर कैमरा और साथ में VGA लेंस दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। 

Lava X3 के साथ 4,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट मिलता है। 

यह भी पढ़े :- जल्दी ही लॉन्च होगा Realme का नया फ़ोन, क्या 2023 में कंपनी का पहला फ़ोन होगा Realme GT Neo 5

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

Imageभारत में लॉन्च हुआ 60MP फ्रंट कैमरा वाला, Infinix Zero 20, जानिए कीमत और फीचर्स

Infinix ने भारत में Infinix Zero 20 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। हालाँकि, फोन के लॉन्च को लेकर खबरें सितम्बर से ही शुरू हो गयी थीं। इस बजट फ्रेंडली फोन में आपको कई इंट्रेस्टिंग फीचर्स मिलेंगे। Infinix Zero 20 स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 60MP फ्रंट …

ImageDimensity 9000 चिपसेट के साथ Tecno लेकर आ सकता है सबसे सस्ता फोन

Tecno ने हाल ही में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन – Phantom X2 सीरीज को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। भारत में Tecno Phantom X2 की प्री बुकिंग 2 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। आप इस फोन की प्रीबुकिंग Amazon App से कर सकते हैं। इस नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर है और फोन …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.