भारत में इस कीमत पर लॉन्च हुई Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने दक्षिण कोरिया के सिओल में आयोजित Galaxy unpacked Event में फोल्डेबल फोन से लेकर टैबलेट के साथ नई Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़ भी लॉन्च की। इस सीरीज़ में Samsung Galaxy Watch 6 और Samsung Watch 6 Classic स्मार्टवॉच शामिल हैं। कंपनी ने पहले भारत में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5 और Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज़ के तीनों टैबलेट की कीमत का खुलासा किया था। अब Samsung ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच की कीमत का खुलासा कर दिया है।

ये पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज़

भारत में Samsung Galaxy Watch 6 को गोल्ड, ग्रेफाइट और सिल्वर रंग के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, Samsung Galaxy Watch 6 Classic ब्लैक और सिल्वर रंग के विकल्प में भारत में उपलब्ध होंगी। इन स्मार्टवॉच के प्री-ऑर्डर गुरुवार, 27 जुलाई से शुरू हो गए हैं। प्री-बुक करने पर ग्राहकों को 6000 रुपये का कैशबैक और 4000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिलेगा।

Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़ AOD फीचर के साथ आती है, जिसे सैफायर क्रिस्टल AMOLED पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। Wear OS-बेस्ड One UI 5 Watch OS के साथ आने वाली स्मार्टवॉच में 2GB रैम के साथ 16GB की इंटर्नल स्टोरेज मिलती है। हालांकि, बैटरी डायल साइज के मुताबिक बड़ी और छोटी रखी गई है। 40mm और 43mm के डायल साइज वाली स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है, जबकि 44mm और 47mm के डायल साइज़ वाली वॉच में 425mAh की बैटरी मिलेगी। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में AOD मोड टर्न ऑन होने पर 30 घंटे की बैटरी लाइफ देगी। ये सभी स्मार्टवॉच वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।

Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़ के 40mm और 43mm में 1.3 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जबकि 44mm और 47mm में 1.5 इंच की डिस्प्ले। इसमें हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकर, मेंस्ट्रुअल साइकल प्रेडिक्टर और ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे ढेरों फीचर दिए गए हैं। ये Android 10 और इसके ऊपर वाले वर्जन पर चलने वाली किसी भी डिवाइस को सपोर्ट करती है।

ये पढ़ें: अब Paytm पर टमाटर 70 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद सकते

ये है कीमत

मॉडलडायल साइज़कनेक्टिविटीMOP (रुपये में)कैशबैकअपग्रेड बोनसशुद्ध प्रभावी मूल्य
Galaxy Watch 640mmबीटी299996000400019999
Galaxy Watch 640mmLTE339996000400023999
Galaxy Watch 644mmBT329996000400022999
Galaxy Watch 644mmLTE369996000400026999
Galaxy Watch 6 Classic43mmBT369996000400026999
Galaxy Watch 6 Classic43mmLTE409996000400030999
Galaxy Watch 6 Classic47mmBT399996000400029999
Galaxy Watch 6 Classic47mmLTE439996000400033999

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

ImageSamsung Watch 3 और Galaxy Buds Live इयरबड्स हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Samsung के Unpacked Event 2020 में कंपनी ने Galaxy Note 20 सीरीज स्मार्टफोनों के अलावा Galaxy Buds Live और Galaxy Watch 3 को भी लांच किया था। नोट सीरीज की कीमत का खुलासा तो कंपनी ने उसी दिन कर दिया था लेकिन वाच और बड्स से जुडी जानकारी को शेयर नहीं किया गया है। आज सैमसंग …

ImageSamsung Galaxy Watch Active 2 4G का एल्युमीनियम एडिशन हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने भारतीय बाजार में Galaxy Watch Active 2 का एक नया वेरियंट Galaxy Watch Active 2 4G Aluminium Edition लॉन्च किया है। सैमसंग ने कहा है कि यह कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है, जिसे “Made in India” टैग के तहत भारत में बनाया है। नई Galaxy Watch Active 2 4G एल्युमीनियम एडिशन में 4G …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.