अब Paytm पर टमाटर 70 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद सकते

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। फुटकर सब्जी विक्रेताओं के यहां टमाटर का मूल्य 160 रुपये से 200 रुपये प्रति किलोग्राम है। बीच में केंद्र सरकार ने स्वयं टमाटर बेचने का निर्णय लिया था, ताकि लोगों को कम दाम पर उपलब्ध कराया जा सके, लेकिन अब वित्तीय सेवा प्रदाता व ऑनलाइन पेमेंट कंपनी Paytm ने दिल्ली-एनसीआर में आधे से भी कम दाम पर टमाटर बेचने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) के साथ हाथ मिलाया है। अब Paytm पर टमाटर 70 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा सकता है।

ये पढ़ें : लॉन्च इवेंट से कुछ घंटों पहले Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत लीक

Paytm ने Paytm ONDC पर यूज़र के लिए NCCF के माध्यम से 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की बिक्री की घोषणा की है। इस पहल के अंतर्गत इस डिजिटल मंच से मुफ्त डिलीवरी के साथ प्रति यूज़र प्रति सप्ताह 140 रुपये में अधिकतम 2 किलोग्राम टमाटर खरीद सकता है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि NCCF के निर्देशों के मुताबिक टमाटर के मूल्य में और गिरावट आ सकती है।

Paytm पर टमाटर 70 रुपये प्रति किलो से बेचने की पहल से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस बारे में Paytm के प्रवक्ता ने कहा कि टमाटर जैसी रसोई की आवश्यक सब्जी के बढ़ते मूल्य देश भर में कई लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। NCCF और ONDC के मध्य इस सहयोग से दिल्ली-एनसीआर के हमारे यूजर आसानी से सस्ते मूल्य पर टमाटर प्राप्त कर सकते हैं।

ये पढ़ें : Lenovo ने लॉन्च किया Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप, एक साथ दो स्क्रीन पर कर सकेंगे काम

बता दें कि ONDC देश में मौजूद ई-कॉमर्स पारिस्थितिकी तंत्र को लोकतांत्रिक बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाई गई एक सरकार समर्थित पहल है। बेंगलुरु में लॉन्च होने के बाद से ONDC ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कांचीपुरम, हैदराबाद, बागलकोट और लखनऊ तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है। ONDC खाद्य व पेय पदार्थ, किराना, घर और रसोई, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य कल्याण, सौंदर्य जैसी विभिन्न वस्तुओं की डिलीवरी करता है।

इस प्रकार ऑर्डर करें Paytm ONDC पर टमाटर

  • सर्वप्रथम Paytm ऐप खोलकर उसमें लॉगिन करें। अगर पूर्व से ही लॉगिन है तो बस उसे ओपन कर लें।
  • सर्च बार में ONDC तक पहुंचने के लिए ONDC सर्च करें। टमाटर खरीदने के लिए आप सर्च बार में ONDC Tomato भी सर्च कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात टमाटर को कार्ड में जोड़ने का विकल्प चुनें और ऑर्डर करें।
  • अपना डिलीवरी का पता दर्ज करें।
  • अपनी भुगतान की विधि चुनें और टमाटर के ऑर्डर के लिए भुगतान करें।
  • ऑर्डर हो जाएगा और उसका एक पुष्टिकरण संदेश आपको प्राप्त हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageHyundai Bayon या Maruti Victoris: ₹10.5 लाख में बड़ी डिक्की चाहिए या CNG की बचत?

Hyundai Bayon vs Maruti Victoris: Hyundai ने 26 अक्टूबर को अपनी नई SUV Bayon ₹9.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दी है। ठीक इसी बजट में Maruti की Victoris पिछले एक साल से बिक रही है, जिसका सबसे सस्ता मॉडल करीब ₹50,000 महंगा है। लेकिन इन दोनों SUV के बीच असली फर्क …

Imageपेट्रोल-डीज़ल की खरीद पर PhonePe, Paytm और Mobikwik दे रहे है आकर्षक कैशबैक; जाने पूरी प्रक्रिया

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी बेहाल है। सरकार ने 2.50 रुपए की कटौती के साथ थोडा राहत देने की कोशिश तो की थी लेकिन दोबारा से बढ़ते दाम आपको फिर से परेशान कर सकते है। एक तरफ बढ़ती महंगाई में उसके लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, …

ImageReliance Jio से कॉल करना नहीं रहेगा अब फ्री: नॉन-जिओ आउटगोइंग कॉल पर देने होंगे 6 पैसे/मिनट

रिलायंस जिओ ने 2 साल पहले इंडियन टेलिकॉम मार्किट में कदम रखने के साथ ही यूजर को एक बड़ा तोहफा देते हुए फ्री कॉलिंग की सुविधा दी थी लेकिन हाल ही में टेलिकॉम कालिंग नियमो में बदलाव की वजह से अब ये कॉलिंगसुविधा फ्री नहीं रहेगी। अब जिओ यूजर को जिओ से जिओ पर …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products