पेट्रोल-डीज़ल की खरीद पर PhonePe, Paytm और Mobikwik दे रहे है आकर्षक कैशबैक; जाने पूरी प्रक्रिया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी बेहाल है। सरकार ने 2.50 रुपए की कटौती के साथ थोडा राहत देने की कोशिश तो की थी लेकिन दोबारा से बढ़ते दाम आपको फिर से परेशान कर सकते है। एक तरफ बढ़ती महंगाई में उसके लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

आम आदमी की इसी परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन जैसे Paytm, PhonePe और Mobikwik आपको पेट्रोल-डीज़ल की खरीद पर कैशबैक प्रदान कर रही है और ऐसे में कुछ ऑफर्स पेट्रोल-डीजल बढ़े दाम के बीच राहत जरुर देंगे। आइए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में:

पेट्रोल-डीज़ल पर मिलेगा कैशबैक

Paytm

पेटीएम पेट्रोल और डीजल की खरीद पर आकर्षक कैशबैक दे रहा है। अगर आप पेट्रोल पंप पर Paytm ऐप के ज़रिए पेट्रोल या डीजल के लिए पेमेंट करते हैं तो आपको 7500 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। पेटीएम का यह ऑफर अगले साल यानी 1 अगस्त 2019 तक उपलब्ध है। इस कैशबैक का फायदा उठाने के लिए आपको इस ऑफर का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए ज़रूरी शर्त है कि आप पट्रोल की खरीद के लिए चुनिंदा पेट्रोल पंप पर कम से कम 50 रुपये का पेमेंट करें। इसके बाद आप पेटीएम के 7500 रुपये की कैशबैक स्कीम में हिस्सा ले पाएंगे।

ट्रांजेक्शन ऑफर
पहली बार इलेक्ट्रिसिटी पर 50 रुपए का डिस्काउंट
दूसरी बार मूवी पर 100 रुपए का डिस्काउंट
तीसरी बार Oyo बुकिंग पर 350 रुपए कैशबैक
चौथी बार DTH रिचार्ज पर 25 रुपए कैशबैक
पांचवी बार मूवी टिकट पर 200 रुपए कैशबैक
छठी बार 25 रुपए का कैशबैक
दसवीं बार फ्लाइट टिकट पर 500 रुपए कैशबैक + बस टिकट पर 125 रुपए कैशबैक + 100 रुपए कैशबैक

 

PhonePe

Paytm की ही तरह PhonePe भी एक लोकप्रिय UPI एप्लीकेशन है। यहाँ पर भी आपको पेट्रोल या डीज़ल की खरीद पर लगभग 40 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर के तहत हर 100 रुपए की पेट्रोल की खरीद पर आपको 40 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक आपको 10 बार पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा यानि अगर आप 10 बार तक फोनपे से पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलेगा। लेकिन यहाँ पर शर्त यह भी है आप 1 दिन में एक में एक बार ही कैशबैक ले सकेंगे।

कैसे प्राप्त करे:

  • इस ऑफर का इस्तेमाल करने के लिए आपको इंडियन ऑइल या फिर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके पेमेंट करना होगा।
  • अगर पेट्रोल पंप पर कोई क्यूआर कोड नहीं है तो उस पेट्रोल पंप से आपके PhonePe ऐप पर पेमेंट की रिक्वेस्ट भेजेगा। इसे आप अप्रूव कर कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।

Mobikwik

Mobikwik भी चुनिंदा पेट्रोल पंप पर ईंधन भुगतान पर पैसे वापस दे रहे हैं और यह ऑफर 31 दिसंबर 2018 तक वैध है। यहाँ पर आपको 50 रुपए से ऊपर का पेट्रोल भरवाने पर आपको 25 प्रतिशत तक का ‘सुपरकैश’ प्राप्त होगा, लेकिन यहाँ 100 रुपये की एक लिमिट होगी। नकद वापस केवल अगले एक महीने के भीतर उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा यह ‘सुपर-कैश’ को आप कुछ चुंनिंदा मर्चंट आउटलेट पर इस्तेमाल कर सकते है।

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Imageइलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिल रही सब्सिडी: जानें किस राज्य में मिलेगी कितनी सब्सिडी

बदलते समय के साथ भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का महत्व भी बढ़ रहा है। धीरे-धीरे, लेकिन लगातार पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतें भी लोगों को EV की तरफ झुकने पर मजबूर कर रही हैं। हालांकि पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों के मुकाबले, इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें काफी अधिक हैं, लेकिन बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल/ …

Imageअब नयी गाड़ी का इंतज़ार हुआ खत्म, मात्र 11.99 लाख में लॉन्च हुई ये नयी SUV कार

2022 Mahindra Scorpio N, जिसका काफी समय से इंतज़ार था, आज भारत में लॉन्च हो गयी है।Mahindra Scorpio भारत में अपने 20 साल पूरे कर चुकी है और इसी को सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने इस बेहद पॉपुलर SUV का नया मॉडल आज लॉन्च किया है। 2022 Mahindra Scorpio N, एकदम नए डिज़ाइन के साथ …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.