Lenovo ने लॉन्च किया Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप, एक साथ दो स्क्रीन पर कर सकेंगे काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo ने मंगलवार को अपना पहला फुल साइज़ का डुअल स्क्रीन OLED लैपटॉप Lenovo Yoga Book 9i भारत में लॉन्च कर दिया। Intel के Evo प्लेटफॉर्म पर निर्मित यह उन्नत डिवाइस 13th Gen Intel Core प्रोसेसर और दो 13.3-इंच के 2.8K OLED स्क्रीन से सुसज्जित है। Intel के Iris Xe ग्राफिक्स से लैस डिवाइस Windows 11 पर रन करती है। यह 16GB LPDDR5X रैम और 1TB NVMe SSD स्टोरेज के साथ आता है।

ये पढ़ें : अपने बजट के अनुसार जानिए कौन-सा हैं बेस्ट कैमरा फोन (Best Camera Phone)

Lenovo Yoga Book 9i की विशेष बात है कि यह अन्य डुअल स्क्रीन लैपटॉप से बहुत भिन्न हैं। दरअसल, यह बहुत पतला और हल्का है। इसका वज़न सिर्फ 1.34 किलोग्राम है। ऐसे में यह पोर्टेबल लैपटॉप के लिए नए मानक स्थापित करता है। इसके डुअल OLED डिस्प्ले 400 निट्स की ब्राइटनेस देते हैं। यह दो 2W स्पीकर, दो 1W बोवर्स और विल्किंस स्पीकर के साथ एक असाधारण ऑडियो अनुभव भी प्रदान करता है, जो डॉल्बी एटमॉस स्थानिक ऑडियो द्वारा इनहेंस किया गया है।

इस लैपटॉप को टैबलेट, टेंट मोड और लैपटॉप मोड में आसानी से परिवर्तित किया जा सकता है। अगर आप वीडियो मीटिंग में प्रजेंटेशन साझा करना चाहते हैं और दूसरे स्क्रीन से प्रश्नों का उत्तर देना चाहते हैं या स्लाइड आगे करना चाहते हैं तो टेंट मोड सबसे उपयोगी हो सकता है। Lenovo Yoga Book 9i एक फोलियो स्टैंड और अलग करने वाले ब्लूटुथ की-बोर्ड के साथ आता है। इस तरह यूजर दोनों स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैपटॉप के साथ Lenovo डिजिटल पेन और ब्लूटुथ माउस भी मिलेगा, जो काम के तरीकों के ढेरों विकल्प देगा।

ये पढ़ें : ChatGPT ऐप का इस्तेमाल अब Android स्मार्टफोन पर भी कर सकेंगे, अगले हफ्ते से Google Play Store पर होगा उपलब्ध

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6E और 3 USB टाइप-सी पोर्ट के साथ Thunderbolt 4 बोल्ट मिलते हैं। ये विकल्प यूज़र को कई तरह की डिवाइस को जोड़ने और डाटा ट्रांसफर करने में बहुत मददगार साबित होंगे। लैपटॉप में 80W की बैटरी है, जो एक चार्ज पर 7.3 घंटे तक चल सकती है। कंपनी यह दावा करती है कि आधी ब्राइटनेस पर सिंगल स्क्रीन पर 14 घंटे तक वीडियो चलाया जा सकता है। इस लैपटॉप की कीमत भारत में 2,25,990 रुपये से शुरू होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageLenovo Yoga Slim 7i हुआ 16GB रैम के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Lenovo Yoga Slim 7i को भारत में कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम लैपटॉप के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 60Wh की बैटरी दी गयी है। लैपटॉप की स्क्रीन 180 डिग्री रोटेट को सपोर्ट करती है। लैपटॉप स्लिम और हल्के डिज़ाइन के साथ …

Imageड्यूल डिस्प्ले और फोल्डेबल डिस्प्ले वाले कुछ बेहतरीन लैपटॉप

पिछले काफी समय से अगर हम देखे तो स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी अलग-अलग टेक्नोलॉजी देखने को मिलती रही है फिर चाहे बात पॉप-अप कैमरा की हो या स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो की सभी ब्रांड इस चीज पर काफी ध्यान दे रहे है की यूजर को क्या पसंद है क्या नहीं। इसी क्रम में साल का अंत होते-होते …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

Discuss

Be the first to leave a comment.