Samsung Galaxy Watch Active 2 4G का एल्युमीनियम एडिशन हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारतीय बाजार में Galaxy Watch Active 2 का एक नया वेरियंट Galaxy Watch Active 2 4G Aluminium Edition लॉन्च किया है। सैमसंग ने कहा है कि यह कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है, जिसे “Made in India” टैग के तहत भारत में बनाया है। नई Galaxy Watch Active 2 4G एल्युमीनियम एडिशन में 4G LTE, वाई-फाई और 39 वर्कआउट टैकिंग सपोर्ट समेत कई खूबियां हैं। Galaxy Watch Active 2 को पिछले साल इंडिया में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से इसके कई नए वेरियंट आ चुके हैं।

Samsung Galaxy Watch Active 2 4G के फीचर

वाच को मार्किट में सिर्फ 44mm साइज़ को ही पेश किया गया है। यह एलुमिनियम और स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के साथ आती है। डायल का साइज़ 1.4-इंच का है, जिसमे sAMOLED टच पैनल 360×360 पिक्सेल के साथ दिया गया है। डायल पर गोरिल्ला ग्लास DX+ की प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

Galaxy Active 2 के साथ आप स्विमिंग भी कर सकते है क्योकि यह IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसके अलावा वाच में Exynos 9110 प्रोसेसर, 1.5GB रैम और 4GB स्टोरेज के साथ का सपोर्ट भी दिया है।

वाच में अन्य फीचरों के तौर पर हार्ट-रेट सेंसर, ECG, एक्सलेरोमीटर, ज्यरोस्कोप, बैरोमीटर और एम्बिएंट लाइट को शामिल किया गया है। Galaxy Active 2 फिजिकल पैरामीटर में बदलाव को आधार मानकर अपने आप कुछ अलग-अलग एक्टिविटी को ट्रैक भी कर सकती है।

वाच में ब्लूटूथ 5.0 के सपोर्ट के साथ वायरलेस कॉलिंग की भी सुविधा दी गयी है। सैमसंग की ये वाच 340mAh की बड़ी बैटरी के साथ आती है जिसमे वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी उपलब्ध है।

Galaxy Watch Active 2 की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Watch Active 2 4G को 28,490 रुपए की कीमत के साथ Aqua BLack, Cloud Silver और Pink Gold कलर में पेश की गयी है। वाच की बिक्री 11 जुलाई से शरू की जाएगी। 31 जुलाई तक वाच के साथ आपको 10% कैशबैक और 6 महीने की नों-कॉस्ट का ऑफर भी दिया है।

Related Articles

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

ImageSamsung Galaxy Watch Active 2 का 4G वरिएन्त हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और फीचर

सैमसंग ने अक्टूबर महीने में Galaxy Watch Active 2 को लांच किया था और यह सिर्फ एक ब्लूटूथ वर्जन था। इसके बाद कंपनी ने इंडियन मार्किट में अपने 4G वरिएन्त को भी लांच कर दिया है। इस वरिएन्त में सबसे ख़ास बात यही है की यहाँ इ-सिम का सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी मदद …

ImageSamsung Galaxy J2 Core 2020 एंड्राइड गो एडिशन स्मार्टफोन हुआ इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 6,299 रुपए

Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy J2 Core (2020) लॉन्च किया है। फोन की कीमत 6,299 रुपये है। यह फोन साल 2018 में आए Galaxy J2 कोर का अपग्रेडेड वेरियंट है। पिछले मॉडल के मुकाबले नए J2 कोर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कि कंपनी अपने …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.