Samsung Galaxy Watch Active 2 का 4G वरिएन्त हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने अक्टूबर महीने में Galaxy Watch Active 2 को लांच किया था और यह सिर्फ एक ब्लूटूथ वर्जन था। इसके बाद कंपनी ने इंडियन मार्किट में अपने 4G वरिएन्त को भी लांच कर दिया है। इस वरिएन्त में सबसे ख़ास बात यही है की यहाँ इ-सिम का सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी मदद से आपको सेलुलर कनेक्टिविटी का भी अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।

इंडियन मार्किट में अभी के लिए सिर्फ Reliance Jio और Airtel नेटवर्क ही इसको सपोर्ट करते है। वैसे तो फीचर ब्लूटूथ वरिएन्त जैसे ही है लेकिन फिर भी एक बार इसके कुछ नए फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: बेस्ट 120fps रिफ्रेश रेट गेम्स आपकी स्मूथ AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के लिए

Samsung Galaxy Watch Active 2 4G के फीचर

मार्किट में सिर्फ 44mm साइज़ को ही पेश किया गया है। यह एलुमिनियम और स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के साथ आती है। डायल का साइज़ 1.4-इंच का है, जिसमे sAMOLED टच पैनल 360×360 पिक्सेल के साथ दिया गया है। डायल पर गोरिल्ला ग्लास DX+ की प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

Galaxy Watch Active2 4G launched in India

Galaxy Active 2 के साथ आप स्विमिंग भी कर सकते है क्योकि यह IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसके अलावा वाच में Exynos 9110 प्रोसेसर, 1.5GB रैम और 4GB स्टोरेज के साथ का सपोर्ट भी दिया है।

वाच में अन्य फीचरों के तौर पर हार्ट-रेट सेंसर, ECG, एक्सलेरोमीटर, ज्यरोस्कोप, बैरोमीटर और एम्बिएंट लाइट को शामिल किया गया है। Galaxy Active 2 फिजिकल पैरामीटर में बदलाव को आधार मानकर अपने आप कुछ अलग-अलग एक्टिविटी को ट्रैक भी कर सकती है।

वाच में ब्लूटूथ 5.0 के सपोर्ट के साथ वायरलेस कॉलिंग की भी सुविधा दी गयी है। सैमसंग की ये वाच 340mAh की बड़ी बैटरी के साथ आती है जिसमे वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी उपलब्ध है।

Galaxy Watch Active 2 की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Watch Active 2 4G को 35,990 रुपए की कीमत के साथ पेश की गयी है जो Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageSamsung Watch 3 और Galaxy Buds Live इयरबड्स हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Samsung के Unpacked Event 2020 में कंपनी ने Galaxy Note 20 सीरीज स्मार्टफोनों के अलावा Galaxy Buds Live और Galaxy Watch 3 को भी लांच किया था। नोट सीरीज की कीमत का खुलासा तो कंपनी ने उसी दिन कर दिया था लेकिन वाच और बड्स से जुडी जानकारी को शेयर नहीं किया गया है। आज सैमसंग …

ImageSamsung Galaxy A51 5G होगा जल्द ही लांच: सपोर्ट पेज हुआ लाइव

हाल ही के समय में सैमसंग ने अपनी मिड-रेंज लाइनअप पर काफी ध्यान दिया है और इसी के चलते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही की कंपनी एक मिड-रेंज 5G डिवाइस पर भी काम कर रहा है। इसके बाद आज सैमसंग की आधिकारिक साईट पर Galaxy A51 का सपोर्ट पेज लाइव हो गया …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

Discuss

Be the first to leave a comment.