Samsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की तारीख लगभग कन्फर्म मानी जा रही है।

यह तारीख पहले सामने आई जानकारियों से भी मेल खाती है। इससे पहले Ice Universe ने दावा किया था कि Galaxy Unpacked 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में होगा। उनकी जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और 11 मार्च के आसपास बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। कोरियन मीडिया और Samsung कम्युनिटी से जुड़े कई सोर्स भी इसी टाइमलाइन की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं।

इस इवेंट का मुख्य फोकस Galaxy S26 सीरीज़ पर रहने की संभावना है, जिसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे। लीक्स के मुताबिक, नई सीरीज़ में बेहतर डिज़ाइन, नया Privacy Display फीचर, MagSafe (Qi2 25W) सपोर्ट, Ultra मॉडल में तेज़ चार्जिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ One UI 8.5 और नए Galaxy AI फीचर्स भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

Evan Blass का यह भी कहना है कि इसी इवेंट में Samsung Galaxy Buds4 सीरीज़ से भी पर्दा उठा सकता है। साथ ही, Galaxy Z TriFold के ज्यादा मार्केट्स में रोलआउट को लेकर भी घोषणा की जा सकती है। यह फोन पहले कोरिया और हाल ही में अमेरिका में लॉन्च हो चुका है।

हालांकि Samsung ने अभी तक Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जनवरी खत्म होने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि ऑफिशियल इनवाइट जल्द ही जारी किया जा सकता है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.