Galaxy S25 Slim भी 22 जनवरी को होगा लॉन्च, लेकिन केवल 39 देशों में देगा दस्तक, देखें पूरी सूची

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी नई Galaxy S25 सीरीज़ को 22 जनवरी 2025 को लॉन्च करने वाला है। अभी तक खबरें ये थीं कि फिलहाल इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन – Galaxy S25, S25+, S25 Ultra आएंगे, जबकि चौथा फ़ोन Galaxy S25 Slim मई 2025 तक आ सकता है। लेकिन ताज़ा लीक ये बताती हैं कि कंपनी इस चौथे फ़ोन को भी 22 जनवरी 2025 को ही पेश कर सकती है।

सामने आयी नयी लीक के अनुसार अब Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+, S25 Ultra और Galaxy S25 Slim एक साथ लॉन्च किये जायेंगे। लेकिन इसी लीक के अनुसार, ये नया Slim वैरिएंट केवल 39 देशों में ही उपलब्ध होगा और इस लिस्ट में अमेरिका शामिल नहीं है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव – देखें Samsung Galaxy S25 Slim का अल्ट्रा थिन डिज़ाइन

इन 39 देशों में भारत, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, ब्राज़ील, क्रोएशिया, मिस्र, इराक, आयरलैंड, कज़ाकिस्तान, केन्या, इज़राइल, लीबिया, मलेशिया, मेक्सिको, नाइजीरिया, मोरक्को, श्री लंका, सिंगापुर, थाईलैंड, पकिस्तान, अफगानिस्तान, फिलीपींस, वियतनाम, पुर्तगाल, रूस, सऊदी अरबिया, पोलैंड, सेनेगल, सर्बिया, स्लोवेनिया, तुनिशिया, टर्की, इत्यादि शामिल हैं।

Galaxy S25 Slim

Galaxy S25 Slim में क्या होगा खास?

इस फ़ोन में 6.66-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12GB रैम जैसे फीचर आने के आसार हैं। इसके अलावा इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में भी 200MP HP5 प्राइमरी कैमरा, 50MP JN5 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3.5X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP टेलीफ़ोटो लेंस शामिल हो सकते हैं।  

Samsung इस बार स्लिम डिज़ाइन के बावजूद इसमें बेहतरीन कैमरा के लिए नया ALoP (All Lenses on Prism) डिज़ाइन भी चुन सकता है, जिसमें लेंस को प्रिज़्म के पीछे रखने के बजाय सामने रखता है। इसके अलावा इसमें Android 15 आधारित One UI 7 होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageMotorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.