Samsung के इस फ्लैगशिप फोन पर कंपनी ने दे दिया हजारों का तगड़ा डिस्काउंट, ऑफर 14 जून तक ही उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी Samsung का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियली अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऑफर निकाला है। हालांकि, ये ऑफर कुछ ही दिनों के लिए है, इसलिए समय रहते ही आप इसका लाभ ले पाएंगे आगे इस Galaxy S25 Ultra ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme Narzo 80 Lite जल्द मचाएगा भारत में बवाल, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स रिवील

कंपनी ने दिया Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया था, और कंपनी ने फिलहाल इस पर 12,000 रुपए डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत कम हो कर 1,17,999 रुपए हो गई है।

इसके अतिरिक्त, आप इसे 24 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। साथ ही, HDFC, Bajaj, IDFC, TVS क्रेडिट, HDB, और Samsung Finance के माध्यम से जीरो इंटरेस्ट पर इसे 3,278 रुपए की शुरुआत प्रतिमाह EMI पर खरीदा जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

नए डिस्काउंट ऑफर के साथ ये फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत कुछ इस प्रकार हैं:

  • 12GB RAM / 256GB स्टोरेज – 1,17,999 रुपए
  • 12GB RAM / 512GB स्टोरेज – 1,29,999 रुपए
  • 12GB RAM / 1TB स्टोरेज – 1,53,999 रुपए

ये ऑफर सिर्फ 14 जून, 2025 तक ही उपलब्ध है, उसके बाद कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऑफर का लाभ आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra फीचर्स

फोन में 6.9 इंच का क्वाड HD+ 2x डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और One UI 7 के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 5x पेरिस्कोप कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Amazon से आए पार्सल पर देखें ये निशान, नहीं दिखा तो पार्सल पहले ही खुल चुका है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.