Amazon से आए पार्सल पर देखें ये निशान, नहीं दिखा तो पार्सल पहले ही खुल चुका है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ईकॉमर्स के माध्यम से होने वाले फ्रॉड से अपने ग्राहकों को निजात दिलाने के लिए Amazon ने एक नई तकनीक का उपयोग किया है, जिसके बाद ग्राहक पार्सल देखते ही पहचान जायेंगे, कि वो ओरिजिनल पार्सल है या डुप्लीकेट खोला हुआ पार्सल है। अक्सर, ग्राहकों द्वारा सामान ऑर्डर करने पर डिलीवरी वालों द्वारा सामान की हेरा फेरी कर दी जाती थी, जिससे पार्सल में फोन की जगह साबुन तो कभी कुछ और निकलता था, लेकिन अब इन नई Amazon पैकेजिंग तकनीक इन सभी परेशानी को खत्म कर देगी। इसे टेम्पर प्रूफ पैकेजिंग भी कहा जाता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: XChat: Elon Musk का नया मैसेजिंग ऐप इन खास फीचर्स के साथ बिटकॉइन लेवल की देगा सिक्योरिटी

सामान की हेरा फेरी से बचने के लिए काम आएगी नई Amazon पैकेजिंग तकनीक

कई बार हम कोई सामान ऑर्डर करते हैं, तो स्मार्टफोन ऑर्डर करने पर उसकी जगह साबुन निकल जाता है, या किसी प्रकार का ब्रांडेड जूते ऑर्डर करने पर उसमें से नकली या लोकल जूते निकल जाते हैं। जब हम इसकी शिकायत कंपनी में करते हैं, तो बदले में हमें रिफंड मिल जाता है, लेकिन कंपनी को काफी नुकसान होता है, और ये पहचानना भी मुश्किल हो जाता है, कि ये फ्रॉड सेंडर द्वारा किया गया है, या डिलीवरी बॉय द्वारा किया गया है।

ऐसे में कंपनी ने टेम्पर प्रूफ पैकेजिंग की शुरुआत की है, जिसके बाद पार्सल को यदि ग्राहक से पहले कोई खोलता है, तो ग्राहक को पता चल जाएगा, की उसके पार्सल को खोला गया है, और वो इस हर फेरी से बच जाएगा। जब पार्सल रिटर्न वेयर हाउस में जाएगा, तो वहां भी इसकी जांच आसानी से हो जाएगी।

टेम्पर प्रूफ पैकेजिंग क्या है?

जब भी किसी ईकॉमर्स वेबसाइट से कोई पार्सल आता है, तो डिलीवरी बॉय या जिनका ऑफिस होता है, उनके द्वारा सील को गर्म करके पार्सल को खोल लिया जाता है, और सामान की हेरा फेरी करने के बाद उसे वापस पैक करके ग्राहकों को डिलीवर कर दिया जाता है।

लेकिन हाल ही में कई यूजर्स द्वारा X(पूर्वनाम ट्विटर) पर ये बताया जा रहा है, कि अब Amazon एक नए तरह की पैकेजिंग के साथ सामान डिलीवर कर रहा है, जो टेम्पर प्रूफ पैकेजिंग हो सकती है इसमें पैकेट के ऊपर टेम्पर प्रूफ टेप लगाई जाती है, जिसके ऊपर एक रेड डॉट होता है। जब भी सील को या टेप को गर्म करके सामान निकालने की कोशिश की जाएगी, तो ये रेड डॉट अपने आप ही गायब हो जाएगा।

ऐसे में यदि आपको अपने पार्सल की सील पर ये रेड डॉट नजर नहीं आता है, तो आपको उस पार्सल को रिटर्न कर देना है, क्योंकि वो आपके पास आने से पहले ही खुल चुका है।

ये पढ़ें: Infinix GT 30 Pro भारत में लॉन्च, 25,00 रुपए से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Discuss

Be the first to leave a comment.