Infinix GT 30 Pro भारत में लॉन्च, 25,00 रुपए से कम कीमत में दे दिए तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix ने आज भारत में अपना मिड रेंज गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसे ट्रिगर बटन के साथ पेश किया गया है, जिससे आप गेमिंग कर सकते हैं, इतना ही नहीं BGMI में ये फोन 120FPS गेमिंग को भी सपोर्ट करता है। आगे भारत में Infinix GT 30 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 10 सीरीज इस तारीख को होगी लॉन्च, Pro मॉडल की तस्वीर आयी सामने

Infinix GT 30 Pro की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार हैं:

  • 8GB+256GB स्टोरेज: 24,999 रुपए
  • 12GB+256GB स्टोरेज: 26,999 रुपए
Infinix GT 30 Pro Colors

फोन को Dark Flare और Blade White इन दो रंगों में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 12 जून दोपहर 12 बजे से Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी, और फिलहाल इस पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Infinix GT 30 Pro स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,160 टच सैंपलिंग रेट, और 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और XOS 15 UI के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। फोन में 2 साल के OS अपडेट्स और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,500mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W वायर्ड, 30 वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, साथ ही बायपास चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। फोन IP64 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

इसके अतिरिक्त, XBoost गेमिंग इंजन, 6 लेयर 3D वेपर चैंबर कूलिंग, और 520Hz अल्ट्रा रिस्पोंसिव L1-R1 GT ट्रिगर्स जैसे फंक्शंस दिए गए हैं। फोन फंक्शनल मैकेनिकल RGB लाइट्स के साथ आता है, जिसमें 10 लाइटनिंग मोड्स मिलते हैं। इतना ही नहीं,Infinix AI के साथ AI कॉल असिस्टेंट, AI राइटिंग असिस्टेंट, Folax (AI वॉइस असिस्टेंट), और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Vivo X Fold 5, Vivo X200 FE इस तारीख को लेंगे भारत में एंट्री, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.