Samsung के 200 MP कैमरा वाले फोन पर 60,000 का डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं ये बम्पर ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप एक प्रीमियम और बेहतरीन स्मार्टफोन कुछ कम दाम में चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S25 Ultra, जिसे अब तक का बेस्ट फ्लैगशिप माना जाता है, इस समय Flipkart पर ज़बरदस्त ऑफ़र के साथ उपलब्ध है। इस 200MP कैमरा वाले फोन पर आप 50,000 से भी ज़्यादा की छूट पा सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप इस ऑफर का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

ये पढ़ें: सितंबर 2025 में धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone 17 सीरीज़ से लेकर Galaxy S25 FE तक – जानिए पूरी लिस्ट

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Offer

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,29,999 रुपए थी, और इस समय ये Amazon पर सिर्फ ₹1,08,999 में मिल रहा है। यानि ₹21,000 का सीधा डिस्काउंट। यही नहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹5,449 का अतिरिक्त ऑफ़र भी मिलेगा। यानि फोन की कीमत घटकर करीब ₹1,03,550 तक आ जाएगी।

इसके अलावा अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो उस पर आपको ₹42,350 की छूट और भी मिल सकती है, हालांकि ये आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। यानि अगर आप ये एक्सचेंज ऑफर ले पाते हैं, तो आपको ये फोन करीब 61,000 रुपए में मिल सकता है, जो कि एक शानदार डील है।

ग्राहक चाहें तो EMI विकल्प का इस्तेमाल करते हुए भी इसे खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन

इस फोन की जान है, सबसे नया और पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर। इसके साथ फोन में 12GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। इसके अलावा फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो सबसे बेहतरीन कैमरा परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इसके समेत फोन में चार कमरे रियर पैनल पर और एक फ्रंट कैमरा आपको मिलेगा।

ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.9-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बैटरी की बात करें तो, इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा Galaxy S25 Ultra 5G में S Pen सपोर्ट भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.