Samsung Galaxy S25 Edge: Samsung का अब तक का सबसे पतला फोन! जानिए कब होगा आपके हाथ में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चाहे बजट में फ़ोन लेना हो या प्रीमियम रेंज में, कई लोग सिर्फ Samsung ब्रैंड पर ही भरोसा करते हैं, ऐसे में कंपनी की तरफ से आने वाले फोनों को लेकर मैं तो बहुत उत्साहित हूँ, खासतौर से ट्राई-फोल्ड और कंपनी के सबसे पतले फ़ोन Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर। इस फ़ोन ने लोगों की उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया है। ये फ़ोन पिछले महीने हुए Galaxy Unpacked इवेंट में दिखाया गया था और हाल ही में सामने आयी कुछ रिपोर्टों के अनुसार इसकी मोटाई मात्र 5.84 mm है। इस खबर ने उत्सुकता को और बढ़ा दिया है और हम जानते हैं कि आप में से अधिकतर लोग अब ये जानना चाहते हैं कि ये कब लॉन्च होने वाला है।

तो लीजिये, आज इसकी लॉन्च डेट और रंगों के विकल्पों को लेकर भी एक नयी लीक सामने आयी है। साउथ कोरिया की एक नई रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की रिलीज डेट, कलर ऑप्शन और सेल से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge का पहला हैंड्स-ऑन वीडियो लीक, डिज़ाइन देखकर दंग रह जाएंगे

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Edge

इस नयी रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Edge को 16 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है और इसे एक ऑनलाइन-ओनली Galaxy Unpacked इवेंट के माध्यम से पेश किये जाने की खबरें हैं। कंपनी इसे अप्रैल में पेश करने के बाद मई से इसकी सेल शुरू कर सकती है। इस फ़ोन में आपको तीन रंगों के विकल्प – Light Blue, Black और Silver मिलेंगे। इस फ़ोन के प्रोडक्शन को लेकर भी इस नयी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung ने पहले बैच के लिए केवल 40,000 यूनिट का प्रोडक्शन तय किया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शुरुआत में किन देशों में ये फ़ोन उपलब्ध होगा। माना जा रहा है कि Samsung इसे शुरुआत में क्या प्रतिक्रिया मिलती है, उसके आधार पर बाज़ारों में इसे करा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge

इस कीमत पर मिलेगा Galaxy S25 Edge

Galaxy S25 Edge की कीमत को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। ये फ़ोन बेस मॉडल Galaxy S25 से महंगा लेकिन S25 Ultra से सस्ता होगा। Samsung Galaxy S25 की शुरुआती कीमत $799 है, जवहीँ Galaxy S25 Ultra की कीमत $1,299 से शुरू होती है। ऐसे में Galaxy S25 Edge की कीमत इन दोनों के बीच में कुछ होगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold7 के फोटो लीक; कंपनी का अब तक का सबसे पतला और मज़बूत फोल्डेबल

Samsung Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Samsung Galaxy S25 Edge

ये फ़ोन भी अन्य S25 सीरीज़ के फोनों की तरह Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसमें Adreno 830 GPU भी आएगा। इसके अलावा इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज और 512GB तक की स्टोरेज आ सकती है। इस स्लिम फ़ोन में 4,000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

फ़ोन में 6.7-इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले आने के आसार हैं। रियर पैनल पर इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200 MP का मुख्य सेंसर (जो 4K रेज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा) और 10 या 12 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। वहीँ सेल्फीज़ के लिए इसमें 12 MP का सेल्फी कैमरा मिलने के आसार हैं।

ये पढ़ें: Samsung ट्राई-फोल्ड का इंतज़ार खत्म, इसके साथ लॉन्च होंगे तीन और फोल्डेबल – जानें क्या होंगी कीमतें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Discuss

Be the first to leave a comment.