Samsung ट्राई-फोल्ड का इंतज़ार खत्म, इसके साथ लॉन्च होंगे तीन और फोल्डेबल – जानें क्या होंगी कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung एक बार फिर से अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को लेकर चर्चा में है। हाल ही में Galaxy Z Fold 7 की तस्वीरें लीक हुई हैं और अब खबर ये है कि कंपनी अपने पहले ट्राई-फोल्ड, जिसका नाम Galaxy G Fold बताया जा रहा है, की प्रोडक्शन शुरू करने वाली है और इस Samsung ट्राई-फोल्ड का लॉन्च भी नए Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ ही होगा।

ये पढ़ें: BGMI 120FPS सपोर्ट वाले बेहतरीन फोन्स: 70000 से कम कीमत में

Samsung ट्राई-फोल्ड की लॉन्च टाइमलाइन

एक दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन,  ETNEWS, के अनुसार सैमसंग अप्रैल 2025 से इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के पुर्जों की खरीदारी शुरू करने की योजना बना रहा है, और Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ ही इसका प्रोडक्शन (उत्पादन) भी शुरू कर देगा। आसार यही हैं कि ये नया डिवाइस भी तीसरी तिमाही में अन्य फोल्डेबल फोनों के साथ बाज़ार में पेश किया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि इस फ़ोन के केवल 2 लाख यूनिट्स ही बनाये जायेंगे, जिससे ये एक लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट बन सकता है।

Samsung tri-fold Galaxy G Fold में क्या होगा ख़ास?

इस नए स्मार्टफोन का नाम ‘Galaxy G Fold’ बताया जा रहा है, जो इसके अनोखे ‘G’ आकार के फोल्डिंग मैकेनिज्म के अनुसार हो सकता है। सैमसंग का ये ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन एक अनोखे ‘G’ आकार के डिज़ाइन के साथ आएगा। इस डिज़ाइन की खासियत ये है कि फोल्ड होने पर डिस्प्ले पूरी तरह से अंदर की ओर मुड़ जाती है, जिससे स्क्रीन सुरक्षित रहती है। रिपोर्टों के अनुसार, इस नए ट्राई-फोल्ड की मुख्य डिस्प्ले 9.96-इंच की होगी, जो कि फिलहाल मौजूद Huawei Mate XT (दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड) की डिस्प्ले के मुकाबले में थोड़ी छोटी है। लेकिन Galaxy Z Fold 6 के 7.6 इंच की मुख्य डिस्प्ले से काफी बड़ी है। फोल्ड होने पर, इसका आकार 6.54 इंच रह जाएगा, जिससे यह पोर्टेबल और उपयोग में आसान होगा।

अगर ये ख़बर सही है, तो Samsung इस साल चार फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है: Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip FE और Galaxy ट्राई-फोल्ड। इन सबमें Z Flip FE सैमसंग का सबसे किफ़ायती फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। वहीँ Galaxy tri-fold सबसे महंगा होगा, इसकी कीमतें Huawei Mate XT की तरह 2 लाख से पार जा सकती है। लेकिन ये भारतीय बाज़ार में आएगा या नहीं, इस पर भी अभी प्रश्न चिन्ह ही लगा हुआ है।

ये पढ़ें: Best AI Phones Under ₹50,000 – ₹50,000 में बेस्ट AI फोन्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.