Samsung के सबसे पतले फोन की ये होगी कीमत, टाइटेनियम बॉडी के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Edge के लीक काफी समय से आ रहे हैं, लेकिन जब से कंपनी ने इसे Galaxy Unpacked इवेंट में प्रदर्शित किया है, इनमें और तेज़ी आ गयी है। इसके बारे में हाल ही में एक नयी लीक आयी है, जिससे Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत और इसके डिज़ाइन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। ये स्मार्टफोन सैमसंग के आने वाले प्रीमियम डिवाइसों में से एक हो सकता है और इसके फीचर भी उतने ही दमदार और डिज़ाइन आकर्षक होगा।

ये पढ़ें: मार्च 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In March 2025

टाइटेनियम बॉडी के साथ आएगा Samsung Galaxy S25 Edge

इस नयी लीक के अनुसार, Galaxy S25 Edge, S-सीरीज़ के सबसे प्रीमियम फोन Galaxy S25 Ultra की तरह टाइटेनियम बॉडी के साथ आएगा, जिससे इस डिवाइस को मज़बूती और प्रीमियम फिनिश मिलेगा। ये फोन तीन रंगों में उपलब्ध हो सकता है: टाइटेनियम आइस ब्लू, टाइटेनियम सिल्वर, और टाइटेनियम जेटब्लैक। टाइटेनियम मैटेरियल जिन डिवाइसों में इस्तेमाल होता है, उन्हें ये और मज़बूत और हल्का बनाने में मदद करता है, साथ ही इससे उपयोगकर्ताओं को एक प्रीमियम फील भी मिलती है।

ये पढ़ें: क्या मेरी तरह आँख खुलते ही आपके भी हाथ में होता है स्मार्टफोन? तो ये ज़रूर पढ़ें

क्या होगी Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत ?

S25 Edge दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आने के आसार हैं, जिनमें 256GB और 512GB के विकल्प शामिल हैं। कीमतों की बात करें तो, 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग $1,030 (लगभग 85,000 रुपए) और 512GB मॉडल की कीमत $1,120 (लगभग 92,500 रुपए) हो सकती है। इस फोन की ये कीमतें गए Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra के बीच की होगी, जिससे अब उपयोगकर्ताओं के पास इन दोनों के बीच में भी एक विकल्प होगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A36 रिव्यु: क्या मिड-रेंज फोनों में होगा नया खिलाड़ी ?

कब लॉन्च होगा S25 Edge ?

Galaxy S25 Edge का हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर भी नाम नज़र आया है। इसके अलावा अन्य कुछ लीक भी इस बात का समर्थन करती हैं कि ये फोन अप्रैल 2025 में लॉन्च हो सकता है, हालांकि सैमसंग की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ये फोन फिलहाल कुछ सीमित बाज़ारों में उपलब्ध हो सकता है, और शुरूआती में इसके केवल 40,000 यूनिट्स ही बनाये जायेंगे।

ये पढ़ें: iPhone और Samsung के प्रीमियम यूज़र्स ने बतायी AI फीचरों की सच्चाई, जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.