iPhone और Samsung के प्रीमियम यूज़र्स ने बतायी AI फीचरों की सच्चाई, जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में टेक्नोलॉजी जगत में सबसे ज़्यादा अगर किसी चीज़ की चर्चा है, तो वो है AI। पिछले साल में Samsung और Google ने अपने फोनों में AI को काफी ज़्यादा को प्रमोट किया। इसके बाद Apple Intelligence आने के साथ, इसकी चर्चा और तेज़ हो गयी। लेकिन अगर मैं आपसे पूछूं कि आप अपने फ़ोन में AI फीचरों का कितना इस्तेमाल करते हैं या आपके अनुसार AI फोनों में कितना उपयोगी है, तो आपका क्या जवाब होगा ?

जब आप साधारण जनता से पूछेंगे कि क्या आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ फ़ोन में कोई बदलाव लगता है या ये उपयोगी है, तो आपको कई तरह के जवाब मिलेंगे। हालांकि Galaxy AI, Google AI और Apple Intelligence के साथआने वाले फोनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है, लेकिन एक ताजा सर्वे के अनुसार जो लोग AI स्मार्टफोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको AI फीचर्स में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। उनके अनुसार AI की उपयोगिता उतनी है ही नहीं।

आम जनता के बीच क्या AI फीचरों का महत्व है ?

आम जनता के बीच क्या AI फीचरों का महत्व है ?

दरअसल, SellCell (ग्राहकों के पुराने फ़ोन बिकवाने में मदद करने वाला एक ऑनलाइन पोर्टल) द्वारा किए गए एक सर्वे में पाया गया कि 73% iPhone और 87% Samsung Galaxy यूज़र्स को अपने फोन में मौजूद AI फीचरों से कोई खास फायदा नहीं मिलता। सिर्फ 15.4% iPhone यूज़र्स ने कहा कि Apple Intelligence, Galaxy AI से बेहतर है, जबकि 5.9% iOS यूज़र्स ने Galaxy AI को बेहतर बताया। अजीब तो ये है कि इनमें से 46.7% यूज़र्स को तो AI के बारे में इतनी जानकारी ही नहीं थी कि वे किसी एक को बेहतर बता सकें।

वहीँ सैमसंग के यूज़र्स अपने फोनों से थोड़े ज़्यादा खुश हैं। केवल 3.8% Samsung स्मार्टफोन यूज़र्स का मानना है कि Apple Intelligence बेहतर है, जबकि 7.8% ने Galaxy AI को अधिक प्रभावी बताया। वहीँ 75.4% लोगों ने दोनों को बराबर बताया और 13% को AI के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।

लोगों को नए फोनों में AI कितना महत्वपूर्ण लगता है?

अगर हम कभी भी कोई नया फ़ोन लें तो, लगता है कि नया फीचर होना ही चाहिए। इस सर्वे का कहना भी यही है कि 47.6% iPhone यूज़र्स के अनुसार नया फ़ोन लेते समय AI फीचर बहुत या कुछ हद तक ज़रूरी है। 23.7% Samsung यूज़र्स का कहना भी यही है।

लेकिन 16.8% iPhone यूज़र्स मानते हैं कि अगर Samsung बेहतर AI फीचर देगा, तो वो iPhone छोड़कर Samsung को अपना सकते हैं, जबकि केवल 9.7% Samsung यूज़र्स इस कारण से iPhones में स्विच कर सकते हैं।

लेकिन मामला पूरा पलट जाता है जब आप इन लोगों से AI फीचरों के लिए अतिरिक्त शुल्क की बात करते हैं। AI फीचरों के लिए मात्र 11.6% iPhone यूज़र्स शुल्क देने को तैयार हैं। वहीँ Samsung के Galaxy AI के फीचरों के लिए सैमसंग यूज़र्स में से केवल 4% लोग ही हैं, जो ये मानते हैं कि ये फीचर उनके लिए इतने उपयोगी हैं कि वो शुल्क देंगे।

वहीँ भारी मात्रा में – 86.5% iPhone यूज़र्स और 94.5% Samsung यूज़र्स ने साफ कहा कि वे AI फीचरों का सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 36.7% iPhone यूज़र्स को Apple Intelligence उपयोगी नहीं लगी। वहीँ Samsung यूज़र्स में 44.2% को AI फीचर उपयोगी नहीं लगे और 30.1% को AI के कारण प्राइवेसी को लेकर चिंता थी।

इस सर्वे में 2,000 से अधिक यूज़र्स शामिल थे, जिनमें से 1,000 से अधिक iPhone (iPhone 16, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max) और 1,000 से अधिक Samsung Galaxy (Galaxy S24, S23, S22, Z Fold6, Fold5, Flip6, Flip5) यूज़र्स थे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageSamsung ने अचानक सस्ता किया अपना सबसे ताकतवर फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत देख चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने इस फोन पर सीधे 9,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद यह प्रीमियम सेगमेंट में पहले के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि Samsung ने फिलहाल यह साफ नहीं …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

Discuss

Be the first to leave a comment.