Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 35,000 की कीमत पर इस वेबसाइट से खरीद पाएंगे, जानें कैसे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपनी फ्लैगशिप S25 सीरीज को दमदार परफॉरमेंस के साथ लॉन्च किया है। हालांकि कई लोग Samsung Galaxy S25 को खरीदना चाहते हैं, लेकिन फोन की कीमत ज्यादा होने की वजह से नहीं ले पा रहें। यदि आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो फिलहाल Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स के साथ काफी सस्ती कीमत पर उपलब्ध है। आगे हमनें बताया है, कि इस फोन को आप लगभग 35,000 रूपये की कीमत पर कैसे खरीद पाएंगे?

ये पढ़ें: राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे करें? अभी जान लें, वरना नहीं ले पाएंगे कई योजनाओं का लाभ

Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स

Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स

इस फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के Mint कलर ऑप्शन को Amazon पर 63,800 रूपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ इसे आप 7,000 रूपये कम में खरीद सकते हैं, क्योंकि इस फोन पर Axis बैंक का कार्ड का उपयोग करने पर 3,000 रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत मात्र 60,800 रूपये हो जाती है।

35,000 से कम कीमत में कैसे खरीदें?

जो यूजर्स अपने पुराने Samsung फोन को Samsung के इस लेटेस्ट फोन में अपग्रेड करना चाहते हैं, उनको बता दें, कि Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स के साथ साथ आप एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में यदि आप Samsung Galaxy S23 का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे Galaxy S25 में अपग्रेड कर सकते हैं।

Amazon पर इस फोन पर 56,600 रूपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, और आप इससे अपने Galaxy S23 को भी एक्सचेंज करते हैं, तो कम से कम वैल्यू 25,800 रूपये तक मिलने की उम्मीद की जा सकती हैं। ऐसे में इस वैल्यू एक्सचेंज के साथ फोन को आप 35,000 रूपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।

Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.2 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है, और ये 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 12GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है।

बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा वाइड, और 10MP (3x) टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है।फोन 4000 mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: iQOO Z10 कीमत आयी सामने, 21,000 की शुरुआती कीमत पर iQOO Z10x के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.