Samsung Galaxy S24 FE BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर दिखा; जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपना Samsung Galaxy S24 FE पेश करने वाला है। कुछ समय पहले ही फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पद लाइव हुआ था, और इससे संबंधित कई लीक्स भी सामने आए हैं, और अब इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर देखा गया है। आगे Samsung Galaxy S24 FE BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग

इस फोन को BIS वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-S721B/DS के साथ देखा गया है। इससे समझ आता है कि कम्पनी इस फोन को साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। वेबसाइट पर इसके अतिरिक्त फोन के डिजाइन या किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी शामिल नहीं हैं।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को वैश्विक बाजार में पेश करेगी। फोन को green, yellow, graphite, blue, और silver/white in रंगों में उपलब्ध किया जा सकता है।

ये पढ़े: Ola इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च; एक बार चार्ज होने पर मिलेगी 579Km की रेंज

Samsung Galaxy S24 FE स्पेसिफिकेशंस

फिलहाल कंपनी ने इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नही की हैं, लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन मे 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन
Exynos 2400e SoC द्वारा संचालित हो सकता है और ग्राफिक्स के लिए इसमें Samsung Xclipse 940 GPU का उपयोग किया जा सकता है।

फोन में 8GB RAM ऑप्शन मिल सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4,565mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

ये पढ़े: AI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageSamsung Galaxy F05 और Galaxy M05 BIS लिस्टिंग पर नजर आया; जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung अपने दो नए फ़ोन Samsung Galaxy F05 और Galaxy M05 लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। पहले भी इनकी खबरें सामने आयी थी और अब हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को BIS की वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी इन दोनों फ़ोन को भारतीय और वैश्विक दोनों बाजार में पेश कर …

ImageSamsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Samsung काफी समय से अपना नया फ़ोन Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इंटरनेट पर इस फ़ोन के बारे में कई लीक्स भी सामने आये हैं। हाल ही में फ़ोन को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, इसके पहले फ़ोन के डिज़ाइन, कलर्स, और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.