Ola इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च; एक बार चार्ज होने पर मिलेगी 579Km की रेंज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ola ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बाद अब भारत में Ola इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसमें तीन मॉडल पेश किये हैं, जिसमें से ज्यादा कीमत वाली बाइक में 589 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को “Roadster” सीरीज में शामिल किया गया है। इन बाइक्स को “Sankalp 2024” इवेंट में पेश किया गया था, जिसे तमिलनाडु में आयोजित किया गया था। इस सीरीज में Roadster X, Roadster, and Roadster Pro इन तीन मॉडल्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़े: AI Overviews: Google ने भारत के साथ अन्य देशों में पेश किये नए AI फीचर्स

Ola इलेक्ट्रिक बाइक: Roadster X

इस सीरीज की पहली और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक Roadster X है, जिसे तीन अलग अलग कीमत के साथ 2.5 kWh, 3.5 kWh, और 4.5 kWh इन तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है। ये बाइक एक बार पूरी चार्ज होने पर 200 किलोमीटर की रेंज देती है। बाइक में 14.7 bhp (11 kW) का पावर आउटपुट दे रखा है, और मात्र 2.8 सेकण्ड्स में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 124 kmph की है। इतना ही नहीं, इसमें 4.3 इंच का का LCD डिस्प्ले telescopic front forks, rear twin shock absorbers, और 18-inch black alloy wheels दिए गए हैं।

Roadster X की कीमत

  • 2.5 kWh: Rs. 74,999
  • 3.5 kWh: Rs. 84,999
  • 4.5 kWh: Rs. 99,999

Roadster

इस सीरीज की दूसरी बाइक Roadster है। इसे  3.5 kWh, 4.5 kWh, and 6 kWh इन तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है। ये बाइक एक बार चार्ज होने पर 248 km की रेंज देती है। इसमें  17.4 bhp (13 kW) का पावर आउटपुट मिलता है, और मात्र 2.2 सेकण्ड्स में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 126 kmph है। इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसके अतिरिक्त इसमें  diamond-cut alloy wheels, और aluminum subframe मिल जाता है।

Roadster की कीमत

  • 3.5 kWh: Rs. 1,04,999
  • 4.5 kWh: Rs. 1,19,999
  • 6 kWh: Rs. 1,39,999

Roadster Pro

ये इस सीरीज की हाई एन्ड मॉडल है, जिसे 8 kWh और 16 kWh इन दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें 10 इंच के टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ upside-down (USD) front forks, और Advanced Driver Assistance System (ADAS) फीचर दिया गया है। इसमें liquid-cooled motor का उपयोग किया गया है। एक बार पूरा चार्ज होने पर ये 579 km की रेंज देती है, और मात्र 1.2 सेकण्ड्स में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 194 kmph है। इसमें 70 bhp (52 kW) का पावर आउटपुट और 105 Nm का torque मिलता है।

Roadster Pro की कीमत

  • 8 kWh: Rs. 1,99,999
  • 16 kWh: Rs. 2,49,999

इन सब के अतिरिक्त इन तीनों बाइक में Powered by MoveOS 5, Ola Maps Navigation, cruise control, DIY mode, और TPMS alerts जैसे फीचर्स मिलेंगे। ये बाइक्स Digital Key Unlock और Ola Electric App connectivity फीचर ले साथ आती है। Roadster Pro की डिलीवरी अगले साल दिवाली से शुरू होगी, जबकि अन्य दो बाइक की डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होगी।

ये पढ़े: Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, 9 Pro XL इंटीग्रेटेड Gemini AI और Tensor G4 के साथ भारत में लॉन्च, लेकिन कीमतें काफी भारी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले …

ImageBMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च; कीमत जान हो जायेंगे हैरान

जर्मनी की ऑटो मोबाइल कंपनी BMW ने भारत के टू व्हीलर इलेक्ट्रिक मार्केट में अपना कदम रखते हुए शानदार BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च किया है। हालाँकि ये भारत में एक जानी मानी कंपनी ने जिसकी कई पेट्रोल और डीज़ल गाड़िया भारत में चल रही है, लेकिन ये कंपनी का पहले इलेक्ट्रिक …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products