BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च; कीमत जान हो जायेंगे हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जर्मनी की ऑटो मोबाइल कंपनी BMW ने भारत के टू व्हीलर इलेक्ट्रिक मार्केट में अपना कदम रखते हुए शानदार BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च किया है। हालाँकि ये भारत में एक जानी मानी कंपनी ने जिसकी कई पेट्रोल और डीज़ल गाड़िया भारत में चल रही है, लेकिन ये कंपनी का पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी बुकिंग इस महीने से शुरू हो जाएगी और कंपनी जल्द ही इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी शुरू भी कर देगी। आगे BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

ये पढ़े: Google ने पेश किया नया Play Store अपडेट; AI फीचर्स के साथ मिलेंगे नए बदलाव

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

इस स्कूटर को कंपनी ने 14.90 लाख (ex-showroom) की कीमत पर भारत में पेश किया है। ये भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बाजार में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाला है। कंपनी ने इसमें Avantgarde blue और Light white दो रंगों को पेश किया है, जिसकी तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं।

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर्स

इस स्कूटर मकी डिज़ाइन को काफी यूनिक रखा गया है, स्कूटर की सीट को ब्लिकुल फ्लैट रखा है और अगले हिस्से में पैर रखने की जगह न देते हुए बाइक की तरह साइड में पैर रखने की जगह दी है। पिछले पहिये को बाहर की तरफ निकाला हुआ है। स्कूटर की लम्बाई 2,285 mm, ऊंचाई 1,150 mm, और चौड़ाई 855 mm है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,675 mm व्हीलबेस के साथ आता है।

BMW CE 04 तीन इको मोड (Eco, Rain and Road) में चलता है। इसके फ्रंट में नेविगेशन, स्पीड, बैटरी, कनेक्टिविटी, और चार्जिंग टाइम जैसे स्टेटिस्टिक्स के लिए 10.25 इंच का TFT कलर टच पैनल दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में traction control, Anti-lock Braking System (ABS), और Anti-slip Control System (ASC) जैसे और भी फीचर्स शामिल हैं। चार्जिंग के लिए 12V/Type C चार्जिंग पोर्ट मिल जाता है, इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक रिवर्स का फीचर भी शामिल है।

इसमें लिक्विड कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है,जो 41 bhp की पॉवर और 62Nm का टार्क जनरेट करती है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 2.7 सेकण्ड्स में 50 kmph की स्पीड तक जा सकता है, और इसकी अधिकतम स्पीड 120 kmph है। इसमें 8.9 kWh का उपयोग किया गया है, जो जो एक पुरे चार्ज पर 130 km की रेंज देती है। इसके साथ 2.3 kW  का चार्जर भी मिलता है, जो इस बैटरी को लगभग साढ़े तीन घंटे में 80% तक चार्ज कर देता है।

ये पढ़े: Apple Watch for Kids अब भारत में उपलब्ध: जानें कैसे काम करेगा ये फीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageOla का पहला Ola electric scooter 15 अगस्त को 10 रंगों में होगा लॉन्च

Ola अपना पहला Ola electric scooter भारत में लॉन्च करने वाला है और कुछ दिनों से इस पर रेज़र्वेशन भी खुले हुए हैं। आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1 लाख़ रेज़र्वेशन के मार्क को पार करने के बाद कंपनी के सी.ई.ओ. ने आखिरकार भारत में इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। कंपनी के सी.ई.ओ …

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products