Apple Watch for Kids अब भारत में उपलब्ध: जानें कैसे काम करेगा ये फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने साल 2020 में एक नया फीचर “Apple Watch for Kids” पेश किया था जो भारत में उपलब्ध नहीं था लेकिन अब ये फीचर भारत में भी उपलब्ध है, जिसे किसी भी कम्पेटिबल Apple Watch में यूज़ करके पेरेंट्स अपने iPhone से आसानी से अपने बच्चों को ट्रैक और उनकी एक्टिविटीज को मैनेज कर पाएंगे। आगे Apple Watch for Kids फीचर क्या है? इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Poco F6 Deadpool Limited Edition 26 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Apple Watch for Kids फीचर क्या है?

ये एक ऐसा फीचर है, जो Apple Watch में सेट करने के बाद उसके सभी फंक्शन्स को काफी आसान कर देता है, जिससे बच्चें उसका उपयोग कर पाएं और जरुरत पड़ने पर आसानी से अपने पेरेंट्स को कॉल और टेक्स्ट कर पाएं। बच्चें इसमें आसानी से कॉल पिक भी कर सकते हैं, और इसकी खास बात यह है, कि बच्चें सिर्फ उन्हीं कॉन्टेक्ट्स को एक्सेस कर पाएंगे, जो पेरेंट्स उनकी Apple Watch में अप्रूव करेंगे।

इतना ही नहीं पेरेंट्स भी इस फीचर को सेट करने के बाद अपने बच्चों की Apple Watch को मैनेज कर सकते हैं, उनकी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं, और उनकी लाइव लोकेशन भी Find My app के माध्यम से अपने iPhone पर आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इस फीचर में एक SchoolTime mode भी दिया गया है, जिसके माध्यम से कुछ ऐप्स को वॉच में रेस्ट्रिक्ट कर दिया जाता है, ताकि बच्चें अपनी पढाई पर फोकस कर पाएं। पेरेंट्स इस मोड की टाइमिंग को अपने iPhone से ही सेट कर सकते हैं।

Apple Watch for Kids

इसमें emergency SOS फीचर भी शामिल है, जिससे बच्चें जरुरत के समय इमरजेंसी सुविधाओँ के लिए पेरेंट्स को कांटेक्ट कर पाएं। पेरेंट्स “Apple Watch for Kids” फीचर के माध्यम से Apple Watch में बच्चों की प्री एक्सिस्टिंग मेडिकल कंडीशंस, एलर्जीज़, और मेडिकल आईडी जैसे डाक्यूमेंट्स को भी सेव करके रख सकते हैं।

इन सब के लिए इसमें सेलुलर कनेक्शन की आवश्यकता होगी, इसलिए कंपनी Jio की eSIM का उपयोग करके Apple Watch for Kids में सेलुलर कनेक्शन देगी।

कौनसी Apple Watch में Apple Watch for Kids फीचर उपलब्ध होगा

  • Apple Watch Series 4 GPS + Cellular
  • Apple Watch Series 5 GPS + Cellular
  • Apple Watch SE 1st Gen GPS + Cellular
  • Apple Watch Series 6 GPS + Cellular
  • Apple Watch Series 7 GPS + Cellular
  • Apple Watch SE 2nd Gen GPS + Cellular
  • Apple Watch Series 8 GPS + Cellular
  • Apple Watch Ultra
  • Apple Watch Series 9 GPS + Cellular
  • Apple Watch Ultra 2

ये पढ़े: Xiaomi 14T Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन्स लीक: Samsung सेंसर के साथ मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ में मिलेगा iPhone 14 का ये नया फ़ीचर

Samsung S23 सीरीज़ तो काफी समय से सुर्ख़ियों में है, लेकिन इसके बारे में एक और नयी ख़बर भी सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार, Samsung फिर एक बार Apple का कोई फ़ीचर अपनी इस नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 में देने जा रही है। Apple ने अपनी नयी iPhone 14 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोनों …

ImageSony WF-1000XM4 TWS भारत में LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ

Sony के प्रीमियम WF-1000XM4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफ़ोन आज भारत में लॉन्च हो चुके हैं। पिछले साल जून में इन्हें विश्व स्तर पर लॉन्च किया गया था। अब 6 महीने बाद ये भारत में आये हैं। अभी तक Sony की तरफ से ये TWS की सबसे बेहतरीन पेशकश कही जा सकती है। इनमें आपको हाई-रेज़ॉल्यूशन …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products